सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mastermind arrested for cheating in the name of investing in stock market and IPO

Noida News: शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश के नाम पर ठगी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
Mastermind arrested for cheating in the name of investing in stock market and IPO
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

-सेबी की शिकायत पर एसटीएफ नोएडा ने की कार्रवाई, फर्जी कंपनी बनाकर देशभर में साइबर ठगी के 14 मामले दर्ज
- कंप्यूटर साइंस में स्नातक है आरोपी, दोस्त से सीखी थी ट्रेडिंग
- आधार कार्ड समेत कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शेयर बाजार में निवेश कर कई गुना रिटर्न दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गाजियाबाद निवासी रूपेश भारद्वाज (26) के रूप में हुई है। वर्तमान में वह हरियाणा के गुरुग्राम में रह रहा था। सेबी की शिकायत पर नोएडा एसटीएफ ने ये कार्रवाई की है। आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड, चार मोबाइल, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और बैंक स्टेटमेंट समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। फर्जी आधार कार्ड पर फोटो आरोपी का था, लेकिन नाम किसी अन्य व्यक्ति का अंकित था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले दो साल में 100 से अधिक लोगों के साथ लाखों की ठगी कर चुका है। एसटीएफ नोएडा के अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि आरोपी गुरुग्राम के सेक्टर-26 क्षेत्र में है। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के नाम पर फर्म रजिस्टर्ड कर गाजियाबाद में खोला था दफ्तर
मिश्रा के अनुसार, सेबी ने शिकायत में बताया था आरोपी एक्स ट्रेडर्स एंटरप्राइजेज नाम से फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश के नाम पर ठगते हैं। आरोपी ने साल 2022-23 में इस कंपनी के नाम पर फर्म रजिस्टर्ड कर गाजियाबाद में ऑफिस खोला था। यह फर्म सेबी में पंजीकृत नहीं थी। आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कंपनी तैयार की और निवेशकों को नकली शेयर सर्टिफिकेट तक बांट दिए। जब लोगों ने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो आरोपी ने गाजियाबाद का ऑफिस बंद कर दिया और फरार होकर गुरुग्राम भाग गया।
--------------------------------------

यूपी समेत कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और पुडुचेरी में भी दर्ज हैं शिकायतें
आरोपी कंप्यूटर साइंस से स्नातक है। साल 2020 में उसने अपने एक दोस्त से ट्रेडिंग सीखी थी। इसके बाद वह इस अवैध धंधे में उतरा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी के बैंक खातों की जांच करने पर पता चला है कि उसके खिलाफ कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, पुडुचेरी और उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी के करीब 14 शिकायतें दर्ज हैं। आरोपी का नेटवर्क कई राज्यों में फैला था। वह ऑनलाइन लोगों को अपना शिकार बनाता था। सोशल मीडिया और कॉल के जरिए निवेशकों को फंसाकर उनसे रकम ट्रांसफर कराई जाती थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद और कर्नाटक में पहले से धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, ताजा मामले में थाना विजयनगर कमिश्नरेट गाजियाबाद में भी विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी के बैंक खाते की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed