सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Workers protest outside a private company in Sector 8

Noida Worker Protest: सेक्टर-8 में श्रमिकों ने किया प्रदर्शन, फेज-दो में हुई शांतिपूर्ण नमाज; सुरक्षा कड़ी

पीटीआई, नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Fri, 17 Apr 2026 02:08 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान से संचालित हो रहे एक्स हैंडल से नोएडा में श्रमिकों को भड़काया गया था और श्रमिकों ने अफवाह के बाद हिंसक रूख अख्तियार कर लिया था। एक्स की तरफ से हैंडल के बारे में मिली जानकारी के बाद नोएडा पुलिस ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान कनेक्शन के बारे में बताया।

Workers protest outside a private company in Sector 8
फैक्टरी के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद के पास एक निजी कंपनी के बाहर वेतन वृद्धि की मांग को लेकर श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी श्रमिकों को शांत किया, जिसके बाद वे काम पर लौट गए। वहीं विरोध के बाद पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों को छुड़ाने के लिए उनके परिजन सेक्टर-58 थाने पहुंचे। साथ ही, नोएडा फेज-2 इलाके में नमाजियों ने शांतिपूर्वक नमाज अदा की। नमाज के दौरान की शहर में अमन चैन की दुआ की गई। इसके अलावा, सेक्टर-52 में भी भारी पुलिस बल तैनात है।

Trending Videos


17 संगठनों में शामिल हैं आरोपी, हुलिया भी बदला
इससे पहले हुए प्रदर्शनों में पुलिस की जांच में पता चला है कि मजदूर बिगुल दस्ता में शामिल रूपेश रॉय, आदित्य आनंद समेत अन्य लोग 17 अलग अलग संगठनों में शामिल हैं। इन सभी संगठनों में शामिल होकर इस तरह के आंदोलन में शामिल होते हैं। पुलिस का दावा है कि नोएडा के हिंसक प्रदर्शन में शामिल कई लोगों ने सोमवार को हिंसा होने के बाद अपना हुलिया बदल लिया। इससे यह स्पष्ट होता है कि इन लोगों ने जानबूझकर हिंसा को बढ़ाया।

ऑटो चालक है रूपेश
पुलिस का कहना है कि मजदूर बिगुल संस्था से जुड़ा रूपेश खुद को ऑटो चालक बताता है लेकिन उसकी उपस्थिति कई राज्यों में रहती है। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम के राज्यों में वह भ्रमण करता है। लगातार आंदोलनों में हिस्सा लेता है। ऑटो चलाकर वह कैसे इतना भ्रमण कर सकता है। इस कारण उसके खाते की भी जांच की जा रही है।

नकाबपोशों की पहचान
पुुलिस ने जांच के क्रम में कई ऐसे वीडियो खंगाले हैं जिनमें कई लोग नकाबपोश होकर प्रदर्शन को हिंसक बनाने का प्रयास कर रहे हैं। ये आरोपी पहनावे से श्रमिक नहीं लग रहे हैं। पुलिस की टीम ऐसे कई वीडियो की जांच कर रही है। इनमें कुछ लोगों की पहचान करने का भी दावा किया गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि मजदूर बिगुल दस्ता की टीम सोमवार को हिंसा में शामिल थी। इसके बाद भी इसके कई लोग सक्रिय थे।

वेतनवृद्धि के लिए सफाई कर्मियों का प्रदर्शन
नोएडा-ग्रेनो के बीच एक्वा मेट्रो लाइन के सेक्टर-51 स्टेशन पर बृहस्पतिवार की सुबह सफाई कर्मियों ने काम बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों की मुख्य मांग वेतनवृद्धि थी। यह कर्मचारी एजेंसी के जरिए स्टेशन परिसर में सफाई व्यवस्था में तैनात हैं। प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी संजीव ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को प्रति महीने 11,500 रुपये वेतन मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed