सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MP Tigers beat Mumbai Marines by 8 wickets

Noida News: एमपी टाइगर्स ने मुंबई मरीन्स को 8 विकेट से हराया

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
MP Tigers beat Mumbai Marines by 8 wickets
विज्ञापन
अमन पटेल रहे मैन ऑफ दे मैच, 206 रन का लक्ष्य दिया था मुंबई मरीन्स ने

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही बिग क्रिकेट लीग सीजन-2 में बुधवार को एमपी टाइगर्स ने मुंबई मरीन्स को 8 विकेट से हरा दिया। 206 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी एमपी टाइगर्स की टीम ने 18.2 ओवर में 2 विकेट खोकर 207 रन बनाए। अमन पटेल (101 नाबाद) प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई मरीन्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट गंवाए। साकेत शर्मा ने 54 गेंदों में 96 रन बनाए। असगर अफगान ने 46 और अहमदनूर पठान ने 9 गेंदों में 28 रन की पारी खेली। एमपी टाइगर्स की ओर से दिवेश पठनीय सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। चंदर कांत और आराध्या दुबे को भी एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी पारी में एमपी टाइगर्स के बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने 28 गेंदों में 47 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद राहुल यादव ने 26 गेंदों में 36 रन का योगदान दिया। दोनों बल्लेबाजों ने जीत की नींव रखी जिसे अमन पटेल ने शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया। अमन पटेल ने 56 गेंदों पर नाबाद 101 रन की मैच विजयी पारी खेली। अलसाज खान ने 4 गेंदों में 13 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। मुंबई मरीन्स की ओर से अनुरीत सिंह और मोहम्मद अमान ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed