सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Now parents are worried about transport fees

पढ़ाई महंगी, सफर भी महंगा : अब ट्रांसपोर्ट फीस से अभिभावक परेशान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Now parents are worried about transport fees
विज्ञापन
कई स्कूलों ने 400 रुपए तक बढ़ाए ट्रांसपोर्ट शुल्क, शिक्षा विभाग से होगी शिकायत
Trending Videos




माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। निजी स्कूलों ने अन्य फीस के साथ ट्रांसपोर्ट फीस में भी इजाफा कर दिया है। इसके बोझ से अभिभावक दबे जा रहे हैं। ट्रांसपोर्ट फीस में 200 से 400 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसकी शिकायत पैरेंट्स एसोसिएशन से की गई है। एसोसिएशन ने अलग-अलग स्कूलों की ओर से बढ़ाई गई ट्रांसपोर्ट फीस की सूची तैयार की गई है। इसको जिला विद्यालय निरीक्षक के सामने रखा जाएगा। कई स्कूलों ने ट्रांसपोर्ट फीस में दूरी के हिसाब से अलग-अलग बढ़ोतरी की है, जबकि कई ने एक समान वृद्धि की है।



निजी वैन की भी बढ़ रही फीस
सिर्फ स्कूल ही नहीं निजी वैन मालिक भी ट्रांसपोर्ट शुल्क बढ़ा रहे हैं। सेक्टर-78 की शालिनी ने बताया कि उनका बेटा सेक्टर-62 के एक स्कूल में पढ़ता है। निजी वैन से स्कूल जाता है। वैन संचालक फीस में 200 रुपये बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में अभिभावकों को तीन महीने की फीस और ट्रांसपोर्ट शुल्क जमा करना है। हालांकि, कई स्कूल ऐसे भी हैं, जो जून की ट्रांसपोर्ट फीस अभिभावकों से नहीं ले रहे हैं।
कोट

स्कूलों ने ट्रांसपोर्ट ओर ट्यूशन फीस बढ़ा दी है। इसकी शिकायत शिक्षा विभाग से की जाएगी। -यतेंद्र कसाना, अध्यक्ष, ऑल नोएडा स्कूल्स पैरेंट्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article