सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Open Drains in Greater Noida West Invite Accidents and Authorities Remain Oblivious

ग्रेनो वेस्ट में लापरवाह सिस्टम!: खुले नाले दे रहे हादसे को दावत, स्थानीय लोग बोले- कोई सुनने वाला नहीं

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 25 Mar 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार

सुरक्षा दीवार और स्लैब न होने से शहर के बड़े-बड़े नाले हादसों को दावत दे रहे हैं। गौड़ सिटी में 10 फीट गहरे खुले नाले रोजाना हजारों लोगों के लिए आफत बन चुके हैं। 

Open Drains in Greater Noida West Invite Accidents and Authorities Remain Oblivious
खुले नाले दे रहे हादसे को दावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सुरक्षा दीवार और स्लैब न होने से शहर के नाले हादसों को दावत दे रहे हैं। अधिकांश बड़े नालों के आसपास बनी सोसाइटी में रह रहे लोगाें की जान हथेली पर रहती है। 10-10 फीट गहरे नालों में गिरने के बाद जीवित निकलना असंभव है।

Trending Videos


गौड़ सिटी एक से दो को जाने वाले रास्ते पर खुले नाले लोगों के लिए आफत बन चुके हैं। निवासियों का कहना है कि सुबह के समय सबसे अधिक परेशानी होती हैं। उन्होंने बताया कि कई बार जिम्मेदारों को बताया गया, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवासियों ने बताया कि प्रतिदिन हजारों लोग यहां से गुजरते हैं। बिजली की भी व्यवस्था नहीं होने के कारण रात में सबसे अधिक डर रहता है। सेक्टर 150 में युवराज की मौत के बाद भी किसी ने कुछ भी नहीं सीखा। वर्षों पहले बनाई गईं नालियां अधिकतर चोक हो चुकी हैं। इसे दूर करने के लिए पहले से चौड़ी और गहरी नालियां बनाई तो गई, लेकिन उसे कवर नहीं किया गया।

कहीं नाले को कवर करने के लिए कुछ भी नहीं रखा गया है। पूरे इलाके में कही टैप से तो कही बांस से कवर किया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही लोगों पर सबसे भारी पड़ सकती है। रक्षा एडेला सोसाइटी में रहने वाले विकास ने बताया कि बच्चों को लेकर जाने में सबसे अधिक डर लगता है। स्कूलों बसों के भी गिरने का सबसे अधिक डर हैं। कई बार शिकायत की गई,लेकिन कोई सुनने को तैयार ही नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed