सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Opposition parties have insulted women by opposing the Nari Shakti Vandan Act: Pankaj Chaudhary

विपक्षी दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर महिलाओं का अपमान किया : पंकज चौधरी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Opposition parties have insulted women by opposing the Nari Shakti Vandan Act: Pankaj Chaudhary
विज्ञापन
विपक्षी दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर महिलाओं का अपमान किया
Trending Videos

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री नोएडा पहुंचे

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। कांग्रेस, सपा समेत अन्य विपक्षी दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का संसद में विरोध कर देश की महिलाओं का अपमान किया है। इससे महिलाओं में आक्रोश है। ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बुधवार को सेक्टर-70 में एक प्रेसवार्ता में कहीं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार नोएडा आए हैं। यह तेजी से बढ़ता हुआ शहर है। हमें इस पर गर्व है। औद्योगिक नगरी में हजारों कंपनियां, उद्योग- धंधे मौजूद हैं। राज्य की तरक्की का रास्ता इस शहर से होकर गुजरता है। इस तरक्की में महिलाओं की भी जबर्दस्त भागीदारी है। 2017 से पहले प्रदेश का बुरा हाल था। प्रदेश में हमारी (भाजपा) सरकार बनी, तब बदलाव दिखना शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा में आईटी कंपनियों, स्टार्टअप, उद्योगों में बड़ी संख्या में बहन बेटियां और महिलाएं काम करती हैं। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से बीते नौ साल में राज्य में कामकाजी महिलाओं की संख्या 36-37 प्रतिशत हो गई है। नरेंद्र मोदी सरकार महिला आरक्षण संशोधन विधेयक लेकर आई लेकिन सपा-कांग्रेस जैसी पार्टियों ने इस बिल का विरोध किया। इस मौके पर विधायक पंकज सिंह, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, नवाब सिंह नगर, कैप्टन विकास गुप्ता, सुषमा सिंह, वर्षा यादव, पूनम सिंह, डिंपल आनंद, अमित त्यागी, संजय बाली, सुचित्रा कक्कड़, प्रज्ञा पाठक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed