{"_id":"69af290ac9697b342008693b","slug":"overloaded-dumpers-are-leaving-ambedkar-chowk-without-any-fear-noida-news-c-25-1-mwt1001-110433-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अंबेडकर चौक से बेखौफ निकल रहे ओवरलोड डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अंबेडकर चौक से बेखौफ निकल रहे ओवरलोड डंपर
विज्ञापन
विज्ञापन
-सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना, पुलिस प्रशासन ने साधी चुप्पी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। एक तरफ माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवैध खनन और ओवरलोड पर पूरी तरह से अंकुश लगाया हुआ है लेकिन उसके बावजूद भी शहर के मुख्य चौक चौराहा अंबेडकर चौक इत्यादि से लगातार ओवरलोड और खनन सामग्री के वाहनों का निकलना लगातार जारी है। शहर के अंबेडकर चौक पर पुलिस का एक नाका भी बनाया हुआ है, जो केवल बाइक सवार लोगों के चालान करने तक ही सीमित रहता है। जबकि पूरे दिन अंबेडकर चौक से भारी संख्या में ओवर लोड वाहनों की आवाजाही होती हैं।
आपको बता दे की पुलिस प्रशासन द्वारा भी समय-समय पर ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए अभियान चलाया जाता है। जिसमें पुलिस द्वारा कुछ वाहनो के चालान कर खानापूर्ति की जाती है । ऐसा आरोप लगाते हुए क्षेत्र के लोगों द्वारा लगाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों से जहां सड़कों को भारी नुकसान हो रहा है वही सड़क दुर्घटनाओं का अंदेशा हमेशा मुख्य चौक चौराहा पर बना रहता है। कहने को तो अंबेडकर चौक पर पुलिस की तैनाती रहती है लेकिन ओवरलोड वाहन को देखकर नाके पर तैनात जवान उसे अनदेखा कर देते हैं। जिसके चलते लगातार ओवर लोड वाहनों की आवाजाही अंबेडकर चौक से होते हुए दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस व पर बढ़ रही हैं। सिटी थाना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने कहा कि आरटीओ विभाग के अधिकारियों के आने पर पुलिस पार्टी उनके साथ रह कर चालान करने में पूरा सहयोग करती है।
Trending Videos