{"_id":"69c3f3cab909c3d2300a9a15","slug":"parents-reached-the-school-regarding-the-result-and-tc-grnoida-news-c-1-noi1095-4089223-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रिजल्ट और टीसी को लेकर अभिभावक पहुंचे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रिजल्ट और टीसी को लेकर अभिभावक पहुंचे स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन
रिजल्ट और टीसी को लेकर अभिभावक पहुंचे स्कूल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में बुधवार को बच्चों का रिजल्ट व ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेने अभिभावक पहुंचे। अभिभावकों की नाराजगी को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने पहले से पुलिस बुलाई थी।
सेवा शर्तों के उल्लंघन, शिक्षकों के वेतन भुगतान में अनियमितता और सुरक्षा मानकों में कमी को आधार बनाते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूल की वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक की संबद्धता रद्द कर दी है। बोर्ड के आदेश के अनुसार वर्तमान में कक्षा 9वीं और 11वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को 31 मार्च 2026 तक नजदीकी स्कूलों में स्थानांतरित किया जाएगा। बोर्ड ने जिला शिक्षा अधिकारियों को कक्षा 1 से 8 वीं तक स्कूल संचालन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
कुछ अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला दूसरे स्कूलों में करा चुके हैं और अब वे टीसी लेने के लिए स्कूल पहुंचे रहे हैं। कई अभिभावक बच्चों का रिजल्ट की मांग कर रहे हैं। एक अभिभावक ने बताया कि स्कूल प्रबंधन का कहना था कि उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है कि वह 28 मार्च को रिजल्ट घोषित करेंगे। अभिभावक ने बताया कि सूचना के बावजूद कई लोग स्कूल पहुंच गए, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बन गई। हालांकि इस बारे में स्कूल प्रबंधक से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी।
Trending Videos