{"_id":"698e0f3f6d3f0dbe3c0428dc","slug":"parked-car-skids-and-falls-into-drain-and-no-one-injured-2026-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में फिर हादसा: खुले नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचा चालक; मौके पर मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में फिर हादसा: खुले नाले में गिरी कार, बाल-बाल बचा चालक; मौके पर मचा हड़कंप
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
सार
नोएडा में आज एक बड़ा हादसा टल गया। जहां एक खड़ी कार अचानक फिसल कर खुले नाले में जा गिरी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार को नाले से बाहर निकाला।
खुले नाले में गिर गई कार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सेक्टर 70 स्थित बसई गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात खड़ी कार एक खुले नाले में गिर गई। कार में कोई नहीं था। इस कारण बड़ी घटना होने से बच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
Trending Videos
पुलिस के मुताबिक, बसई गांव के पास शराब के ठेके के नजदीक कार सवार कार छोड़कर कुछ सामान लेने चला गया। इसके बाद कार खिसक कर नाले में घुस गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेक्टर 150 में हुई घटना के बाद भी प्राधिकरण की तरफ से नल ढकने को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जबकि आसपास के लोगों ने कई बार प्राधिकरण से इसकी शिकायत भी की है। कोतवाली फेस 3 के प्रभारी निरीक्षक पुनीत सिंह ने बताया कि कार खिसककर नाले में चली गई थी और इसमें कोई घायल नहीं हुआ है।