{"_id":"69c16640ab10e7312a0d4fa2","slug":"passengers-wait-for-buses-standing-under-the-open-sky-grnoida-news-c-23-1-lko1064-90684-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खुले आसमान के नीचे खड़े होकर यात्री करते हैं बसों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खुले आसमान के नीचे खड़े होकर यात्री करते हैं बसों का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
खुले आसमान के नीचे खड़े होकर यात्री करते हैं बसों का इंतजार
टिनशेड व जरूरी सुविधाएं नहीं, बरसात में होती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहर के प्रमुख स्थानों पर यात्रियों को उतारने और बैठाने के लिए रोडवेज और निजी बसों के स्थान तय किए गए हैं। इन स्थानों पर टिनशेड व जरूरी सुविधाएं नहीं हैं। यात्रियों को बरसात और गर्मी में परेशानी होती है।
ग्रेटर नोएडा शहर का सबसे व्यस्त स्थान परी चौक है। यहां से हर जगह जाने के लिए बसें मिल जाती हैं। परी चौक के पास अंसल मॉल के सामने सर्विस रोड पर ही निजी और रोडवेज की बसों के लिए स्टॉपेज बनाया हुआ है। बस के इंतजार में कुछ देर बैठने व बरसात से बचने के लिए टिन शेड नहीं है। यात्रियों को खुले आसमान के नीचे ही बैठना पड़ता है। इस स्थान पर सार्वजनिक शौचालय भी नहीं है। महिलाओं और बच्चों को दिक्कत होती है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। इस स्थान पर हर समय लोगों का आना-जाना रहता है। सार्वजनिक पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है।
वर्जन
रोडवेज के अधिकारियों ने कई बार बस स्टैंड बनाने के लिए प्राधिकरण से जगह देने का प्रस्ताव भेजा है। जगह नहीं मिलने के कारण स्टॉपेज नहीं बनाया जा सका है। सड़क से ही यात्रियों को लेना होता है। -राजेश वर्मा, एआरएम ग्रेटर नोएडा डिपो
Trending Videos