{"_id":"6a774c5c65b497589008c958","slug":"pcc-sectors-submerged-in-rain-incomplete-drains-lead-to-waterlogging-in-basements-noida-news-c-1-noi1095-4590980-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीसी : बारिश में डूबे सेक्टर, नालियां अधूरी तो बेसमेंट में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीसी : बारिश में डूबे सेक्टर, नालियां अधूरी तो बेसमेंट में भरा पानी
विज्ञापन
मदन गोपाल गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
– सालभर पहले बनने वाली नाली अब तक अधूरी, बड़े नाले से कनेक्शन नहीं होने से बढ़ी परेशानी
फोटो -
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मानसून की बारिश शुरू होते ही सेक्टर-12 समेत पुराने सेक्टरों के निवासियों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के बाद सड़कों से लेकर घरों और बेसमेंट तक पानी भर रहा है। निवासियों का आरोप है कि प्राधिकरण ने समय रहते टूटी नालियों की मरम्मत, सफाई और उन्हें मुख्य नाले से जोड़ने का काम नहीं किया। इसका खामियाजा अब लोगों को जलभराव के रूप में भुगतना पड़ रहा है।
सेक्टर-12 बी समेत कई ब्लॉकों में जल निकासी व्यवस्था प्रभावित है। लोगों के मुताबिक करीब एक वर्ष पहले नालियों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन काम अब तक पूरा नहीं हुआ। कुछ स्थानों पर नालियां बनी भी हैं तो उनका मुख्य जल निकासी व्यवस्था से उचित कनेक्शन नहीं किया गया। ऐसे में बारिश का पानी आगे नहीं निकल पाता और सड़कों पर जमा होकर घरों और बेसमेंट में पहुंच जाता है।सेक्टर-46 के निवासियों ने बताया कि गार्डेनिया मार्केट के पास से गुजरने वाला नाला भी पूरी तरह साफ नहीं है। इसमें मिट्टी और गाद जमा होने के कारण पानी की निकासी बाधित है। बारिश के दौरान नाले का पानी आसपास के क्षेत्रों में फैल जाता है। कई जगह सड़क पर करीब एक फुट तक पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में भी परेशानी होती है।
क्या बोले निवासी-
सेक्टर-12 बी ब्लॉक की नाली एक साल पहले बननी शुरू हो जानी थी, लेकिन सालभर बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। -डॉ. तरसेम चंद, सेक्टर-12
हमारे सेक्टर से बड़ा नाला गुजरता है। यदि उससे नालियों को जोड़ दिया होता तो बेसमेंट में पानी भरने की समस्या नहीं होती। -मदन गोपाल गुप्ता, सेक्टर-12
गार्डेनिया के पास से गुजरने वाले नाले की सफाई नहीं होने से सेक्टर का पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है। -संजय अवाना, सेक्टर-46
लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि घरों के बेसमेंट में पानी भर रहा है। इससे वहां रखा सामान खराब हो रहा है। -विजय राणा, सेक्टर-46