सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   People celebrated when the letter for registry was issued.

Noida News: रजिस्ट्री के लिए पत्र जारी होने पर लोगों ने मनाई खुशी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
People celebrated when the letter for registry was issued.
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos


ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित देविका गोल्ड होम्स सोसाइटी में प्राधिकरण की ओर से रजिस्ट्री के लिए पत्र जारी होने पर लोगों ने खुशी जाहिर की है। नेफोमा के मुख्य सलाहकार दीपक दूबे ने बताया कि वास्तव में छह वर्षों के संघर्ष के बाद लोगों को मालिकाना हक मिलेगा। वहीं नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने कहा कि रजिस्ट्री की समस्याओं से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के हजारों फ्लैट खरीदार जूझ रहे हैं। देविका गोल्ड होम्स में रजिस्ट्री का प्रारंभ होना उम्मीद की किरण बनी है। उन्होंने बताया कि सबसे अच्छी बात यह रही कि रजिस्ट्री के लिए प्राधिकरण ने एक वर्ष का समय दिया है, जिसमें रजिस्ट्री पर कोई अतिरिक्त फाइन नहीं लगेगा, एक वर्ष उपरांत प्रतिदिन के हिसाब से फाइन लगेगा जो फ्लैट के एरिया के हिसाब से होगा। इस मौके पर आनंद सिंह, अभिषेक आशीष कुलकर्णी, मुकुल मिश्र, दीपक आर्य, शशांक, ब्रजेश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर गुप्ता, अमित सिंह, नीरज चतुर्वेदी, अंतरिक्ष कुमार आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed