{"_id":"6a58d896e3f88faaa5089860","slug":"people-forced-to-cross-the-road-amidst-speeding-vehicles-grnoida-news-c-23-1-lko1064-100292-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फर्राटा भरते वाहनों के बीच सड़क पार करने को मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फर्राटा भरते वाहनों के बीच सड़क पार करने को मजबूर लोग
विज्ञापन
1. राजकमल मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटओवर ब्रिज नहीं होने से निराला एस्टेट, स्प्रिंग मीडोज और पटेल नियो टाउन के निवासियों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के निराला एस्टेट, स्प्रिंग मीडोज और पटेल नियो टाउन के कट के पास 60 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क पर सुरक्षित पैदल पार करने की सुविधा नहीं होने से निवासियों को परेशानी हो रही है। यहां पर स्पीड ब्रेकर, फुटओवर ब्रिज या सुरक्षित पैदल क्रॉसिंग जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं, जिससे लोगों को सड़क पार करने का जोखिम उठाना पड़ता है। इस रास्ते से रोजाना हजारों गाड़ियां निकलती हैं।
लोगों का कहना है कि यहां पर कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सड़क पार करने में सबसे अधिक दिक्कत होती है। निवासियों ने संबंधित विभाग से स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक सिग्नल या फुटओवर ब्रिज जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
हर दिन बड़ी संख्या में लोग इसे पार करते हैं, लेकिन सुरक्षित क्रॉसिंग की व्यवस्था नहीं है। - डीके सिंह
बच्चों और बुजुर्गों के लिए सड़क पार करना सबसे बड़ी चुनौती है। इसका समाधान होना चाहिए। - शिप्रा
तेज रफ्तार वाहनों के कारण हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। जरूरी कदम उठाने चाहिए। - राजकमल मिश्रा
क्षेत्र की आबादी लगातार बढ़ रही है, लेकिन सड़क सुरक्षा के इंतजाम नहीं बढ़े हैं। आवश्यक सुविधाएं मिलनी चाहिए। - राजकुमार