फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police personnel who excelled in sports received cash awards.

Noida News: खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को मिला नकद पुरस्कार

Fri, 31 Jul 2026 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Police personnel who excelled in sports received cash awards.
- बैडमिंटन और योग प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले पांच खिलाड़ियों को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। खेल प्रतियोगिताओं में गौतमबुद्ध नगर पुलिस का नाम रोशन करने वाले पांच पुलिसकर्मियों को पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।
मुरादाबाद में हुई 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2026 में कॉन्स्टेबल विवेक गुप्ता को सात स्वर्ण पदक जीतने पर 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। महिला हेड कॉन्स्टेबल रूबी मिश्रा को तीन स्वर्ण पदक जीतने पर 50 हजार रुपये और हेड कॉन्स्टेबल रूपेश को दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीतने पर 40 हजार रुपये का पुरस्कार मिला। इसी प्रतियोगिता में कॉन्स्टेबल आकाश ने दो स्वर्ण पदक हासिल किए, जिसके लिए उन्हें 40 हजार रुपये से सम्मानित किया गया। वहीं, करनाल, हरियाणा में हुई तृतीय भारतीय पुलिस योग प्रतियोगिता में एक रजत और एक कांस्य पदक जीतने वाले हेड कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार को भी 40 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कोट-
पुरस्कार पाने वाले सभी खिलाड़ी सम्मान के हकदार हैं। सभी खिलाड़ी आगे भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर नोएडा पुलिस का गौरव बढ़ाएंगे। -लक्ष्मी सिंह, पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed