सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Power transformer installed to restore supply

Noida News: आपूर्ति बहाल रखने के लिए लगाया पावर ट्रांसफार्मर

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Power transformer installed to restore supply
विज्ञापन
-फोटो
Trending Videos


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आरडीएसएस योजना के तहत शहर में बिजली आपूर्ति बेहतर करने के लिए मंगलवार को सेक्टर-71 में आरएमयू (रिंग मेन यूनिट) को चार्ज कर दिया गया है। इससे उस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी। साथ ही सेक्टर-83 स्थित उपकेंद्र पर एक नया सर्किट ब्रेकर स्थापित किया गया है, जो फॉल्ट की स्थिति में आपूर्ति को सुरक्षित बनाने में मदद करेगा।
इसके साथ ही सेक्टर-62सी में 10 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफॉर्मर भी लगाया गया है। इससे बढ़ते लोड को संभालने में सहूलियत मिलेगी और ओवरलोडिंग की समस्या कम होगी। अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया कि कुछ स्थानों पर नए कामों की शुरुआत की गई है। सेक्टर-72 में डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर के लिए प्लिंथ का शुरू हो गया है। साथ ही सेक्टर-108 से सेक्टर-129 तक 33 केवी अंडरग्राउंड केबल बिछाई जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed