फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Program organized at Apeejay School

Noida News: राजेश्वरी पॉल कला संगम में 50 स्कूलों के 1100 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Thu, 30 Jul 2026 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Program organized at Apeejay School
एपीजे स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में 50 स्कूलों के 1100 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। एपीजे विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर विद्यालयी सांस्कृतिक महोत्सव राजेश्वरी पॉल कला संगम का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इसमें दिल्ली एनसीआर के 50 से अधिक प्रतिष्ठित विद्यालयों के करीब 1100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और कला, संगीत, नृत्य, विज्ञान, गणित, साहित्य और रचनात्मक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समारोह का उद्घाटन दास्तानगो, अभिनेता और लेखक सैयद साहिल आगा ने किया। दो दिनों तक चली विभिन्न प्रतियोगिताओं में नृत्य, संगीत, ललित कला, पर्यावरण, विज्ञान, गणित और सृजनात्मक अभिव्यक्ति से जुड़ी कई विधाओं में छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और नवाचार का परिचय दिया।
विज्ञापन

समरविल स्कूल ने सर्वश्रेष्ठ समग्र प्रदर्शन करते हुए बेस्ट टीम ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। एपीजे एजुकेशन की अध्यक्षा सुषमा पॉल बर्लिया ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक चेतना का विकास करते हैं। वहीं, सह प्रवर्तक डॉ नेहा बर्लिया ने कहा कि इस तरह के मंच विद्यार्थियों को नवाचार, सहयोग और अपनी वास्तविक क्षमता पहचानने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की निदेशक व प्रधानाचार्या डॉ नेहा शर्मा ने कहा कि यह महोत्सव विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कल्पनाशीलता को अभिव्यक्त करने का प्रभावी मंच साबित हुआ।
--------------
नेहा शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed