{"_id":"6a732b66325516b28200b009","slug":"programme-on-the-golden-jubilee-year-of-dairy-development-department-grnoida-news-c-23-1-lko1064-102328-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दुग्धशाला विकास विभाग के स्वर्ण जयंती वर्ष पर कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दुग्धशाला विकास विभाग के स्वर्ण जयंती वर्ष पर कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। उत्तर प्रदेश दुग्ध शाला विकास विभाग के स्वर्ण जयंती वर्ष पर बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसानों, पशुपालकों और स्वयं सहायता समूहों को विभागीय योजनाओं के साथ आधुनिक डेयरी प्रबंधन, चारा प्रबंधन, पशु रोग नियंत्रण टीकाकरण कृषि ऋण एवं किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी गई। इसके साथ ही विभाग की 50 वर्षों की विकास यात्रा और पशु रोग नियंत्रण एवं टीकाकरण पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया। मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत लाभार्थियों को चयन-पत्र और अनुमति पत्र वितरित किए गए। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार सचान, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. कुमार घनश्याम, नाबार्ड की जिला विकास अधिकारी अलका और अनिल कुमार शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन