फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Passengers forced to get wet at the bus stop during the rain

Noida News: बरसात में बस स्टॉप पर भीगने को मजबूर यात्री

Wed, 05 Aug 2026 06:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Passengers forced to get wet at the bus stop during the rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शहर के प्रमुख बस स्टॉपों पर टीनशेड नहीं होने के कारण यात्रियों को बरसात और तेज धूप में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों से उतरने और बस का इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए बारिश से बचने का कोई इंतजाम नहीं है। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को होती है। स्थानीय लोग लंबे समय से यहां टीनशेड लगाने की मांग कर रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा के परी चौक और अंसल मॉल के सामने रोडवेज एवं निजी बसों के लिए स्टॉपेज बना हुआ है। यहां से ग्रेटर नोएडा से विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन होता है। दिन-रात बड़ी संख्या में यात्री इस बस स्टॉप का उपयोग करते हैं। बस स्टॉप पर यात्रियों के लिए न तो शौचालय की व्यवस्था है और न ही पेयजल की।
विज्ञापन

बारिश में बस का इंतजार करते रहे लोग
बुधवार सुबह से हो रही बारिश के दौरान दूर-दराज से आए यात्रियों को बसों ने स्टॉप पर उतार दिया। मौके पर बारिश से बचने का कोई इंतजाम नहीं था। तेज बारिश में यात्री भीगते हुए कुछ दूरी पर बने मेट्रो ट्रैक के नीचे पहुंचे और बारिश रुकने तक वहीं इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को कई बार परी चौक पर बस स्टैंड के लिए स्थान उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेजा गया है। अभी तक स्थान उपलब्ध नहीं कराया गया है। स्थान मिलते ही यात्रियों की सुविधाओं के अनुरूप बस स्टैंड का निर्माण कराया जाएगा। - समीना अजुम एआरएम ग्रेटर नोएडा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article