{"_id":"6a73343249c45af3f0028439","slug":"for-the-first-time-the-inclusion-of-a-signature-alongside-the-photograph-on-the-admit-card-will-help-curb-cheating-grnoida-news-c-23-1-lko1064-102359-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पहली बार प्रवेश पत्र पर फोटो के साथ हस्ताक्षर से नकल पर लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पहली बार प्रवेश पत्र पर फोटो के साथ हस्ताक्षर से नकल पर लगेगी लगाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 10वीं और 12वीं के ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान ही अपलोड होंगे हस्ताक्षर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए पहली बार प्रवेश पत्र पर परीक्षार्थी की फोटो के साथ उनके हस्ताक्षर भी होंगे। इस वजह से वर्तमान में चल रहे 10वीं और 12वीं के ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान ही छात्र-छात्राओं के हस्ताक्षर अपलोड कराए जा रहे हैं, ताकि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार के फर्जीवाड़े और धांधली को रोका जा सके। इस पहल से पता चल जाएगा कि कोई सॉल्वर तो परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो रहा है। उक्त परीक्षा के दौरान नकल माफिया सक्रिय हो जाते है सॉल्वरों को परीक्षा में सम्मिलित करा देते है।
डीआइओएस चंदशेखर ने बताया कि परीक्षा के दौरान छात्र जब अपनी उत्तर पुस्तिका और अटेंडेंस सीट पर हस्ताक्षर करेंगे, तो उनका मिलान प्रवेश पत्र पर मौजूद हस्ताक्षर से किया जाएगा। इससे केवल वास्तविक विद्यार्थी ही परीक्षा दे सकेंगे। यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान जब परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका और उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करेंगे तो प्रवेश पत्र पर अंकित हस्ताक्षर से उनका मिलान किया जाएगा। इससे पहले से पता चल जाएगा कि कोई सॉल्वर तो परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो रहा है। उक्त परीक्षा के दौरान नकल माफिया सक्रिय हो जाते है सॉल्वरों को परीक्षा में सम्मिलित करा देते है।
सॉल्वर गैंग पर लगेगी लगाम
नकल की बदौलत बोर्ड परीक्षा पास करवाने का ठेका लेने वाले निजी स्कूलों के संचालक फोटो मिक्सिंग के जरिए सॉल्वरों को परीक्षा में शामिल कराने का खेल करते हैं। ऐसे मामलों में तमाम नकल माफिया और सॉल्वरों के खिलाफ विभिन्न जिलों में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी। नकल माफिया के मंसूबों को फेल करने के मकसद से अधिकारियों ने इस साल अभी से कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नियमित और प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन का शेड्यूल
यूपी बोर्ड ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र प्रेषित करने की समय सारिणी शनिवार को जारी कर दी। प्रधानाचार्य 10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों के आवेदन पत्र का अग्रसारण तथा परीक्षा शुल्क पांच अगस्त तक प्राप्त करेंगे। परीक्षा शुल्क एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि दस अगस्त है। दस अगस्त के बाद प्रति छात्र 100 रुपया विलंब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान 16 अगस्त तक कोषागार में जमा होगा। परीक्षा शुल्क की सूचना, छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर 16 अगस्त की रात 12 बजे अपलोड हो सकेंगे। प्रधानाचार्य पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली एवं कोषपत्र की प्रति 30 सितंबर तक जमा करेंगे।