सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Protest against increased maintenance charges

Noida News: बढ़े रखरखाव शुल्क पर जताया विरोध

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Protest against increased maintenance charges
विज्ञापन
बिल्डर को पत्र सौंपकर बढ़े शुल्क वापस लेने की मांग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे सोसाइटी में पानी, सीवर और मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव को लेकर निवासियों और बिल्डर प्रबंधन के बीच विवाद गहरा गया है। सोसाइटी के लोगों ने बढ़े हुए शुल्कों का विरोध करते हुए बिल्डर प्रबंधन को शिकायत पत्र सौंपकर इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। निवासियों का कहना है कि एक जून से नई दरें लागू करने की तैयारी की जा रही है, जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
सोसाइटी निवासी संजय कुमार ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना, चर्चा और सहमति के शुल्क बढ़ाने का फैसला लिया गया है। सोसाइटी में अभी भी कई मूलभूत समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन सुविधाएं सुधारने के बजाय सीधे शुल्क बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले सोसाइटी की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाना चाहिए और बढ़ाए हुए शुल्क को तुरंत वापस लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी विकास साहू ने कहा कि तकनीकी सुधार के नाम पर आम लोगों का मासिक खर्च बढ़ाना सही नहीं है। पानी, सीवर और मेंटेनेंस शुल्क की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए और वास्तविक खर्च की जानकारी सभी निवासियों के साथ साझा की जाए। अन्य निवासियों का कहना है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की शुल्क वृद्धि से पहले आम बैठक बुलाकर पारदर्शिता के साथ फैसले लिए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed