सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Residents stranded in Dubai hear bomb blasts

Noida News: दुबई में फंसे शहरवासी, सुनाई दी बम धमाकों की आवाज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Residents stranded in Dubai hear bomb blasts
विज्ञापन
- एयरपोर्ट बंद होने से भारत नहीं लौट पा रहे शहरवासी, शहर निवासी अभिनेत्री सोनल चौहान भी फंसी
Trending Videos


ऋषभ कौशल
नोएडा। ईरान और इस्राइल युद्ध की वजह से बदले हालात में कई शहरवासी खाड़ी देशों में फंस गए। वहीं दूसरी ओर मूलरूप से शहर निवासी अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार भी लगाई है।

शहर के सेक्टर-12 निवासी दीपक विग तीन दिन पहले ही दुबई गए थे। उनके बेटे और बहू वहीं रहते हैं। बेटे से मिलने के लिए वह परिवार के साथ दुबई पहुंचे थे। खाड़ी देशों में हालात बिगड़ने से वह परेशान हैं। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को बम धमाके सुनाई दिए थे। जिसके बाद वहां अफरातफरी के हालात बन गए हैं। इसी बीच वह भी किसी सुरक्षित स्थान पर ठहर गए हैं। हालांकि उनका दावा है कि रविवार को आसपास की स्थिति सामान्य हो गई। लेकिन एहतियातन बंद हुए एयरपोर्ट के कारण अब वह फिलहाल भारत नहीं लौट सकते। उन्होंने बताया कि हालात सामान्य होने तक वह बेटे के पास ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर फेक वीडियो की भरमार
दीपक विग ने कहा कि दुबई में बम धमाके जरूर हुए। इससे लोगों में डर जरूर बैठ गया। लेकिन कुछ घंटे बाद ही अधिकतर स्थनों पर स्थिति को संभाल लिया गया है। हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर फेक वीडियो की भरमार है। उन्होंने कहा कि लोगों को इनपर विश्वास नहीं करना चाहिए। केवल आधिकारिक हैंडल से पोस्ट होने वाली सूचनाओं पर भरोसा करना चाहिए।

अभिनेत्री ने पीएम से लगाई मदद की गुहार
अभिनेत्री सोनल चौहान ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी लगाते हुए लिखा था कि वह दुबई में हैं और एयरपोर्ट की सेवाएं बंद होने के कारण वह वापस भारत नहीं आ पा रही हैं। हालांकि बाद में उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दुबई को सुरक्षित भी बताया। उन्होंने कहा कि दुबई के हालात फिलहाल सही हैं। वह सुरक्षित महसूस कर रही हैं, लेकिन एयरपोर्ट बंद होने से फिलहाल खाड़ी देशों में फंसे शहरवासी भारत नहीं लौट पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed