{"_id":"6a58d64bd97adadc5c06c79a","slug":"ryan-school-greater-noida-emerged-as-the-overall-champion-at-the-inter-ryan-taekwondo-championship-noida-news-c-23-1-lko1064-100293-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इंटर रायन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रायन स्कूल ग्रेटर नोएडा बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इंटर रायन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रायन स्कूल ग्रेटर नोएडा बना ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मेजबान टीम ने जीते 13 स्वर्ण और दो रजत पदक, नॉर्थ जोन-2 के विभिन्न रायन स्कूलों के खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-1 स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार को इंटर रायन ताइक्वांडो चैंपियनशिप (बालक वर्ग) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन-2 के विभिन्न रायन स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर दमदार प्रदर्शन किया। मेजबान रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने 13 स्वर्ण और दो रजत पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में कर्तव्य रावत, यतिन सोलंकी, श्रेयांश पाणिग्रही, शौर्य आर्य, अदनान अख्तर, गौरव शर्मा, पीयूष कुमार सिंह, दाविश भाटी, तनिष चेची, जीशान मेवाती, कनिष्क कुमार, आर्यन पटेल और उदित शर्मा शामिल रहे। वहीं देवांश सिवाच और ध्रुव कुमार ने रजत पदक अपने नाम किए। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पदक और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।