{"_id":"6a2968456ccecab9ee0d0792","slug":"scheduled-caste-commission-sought-reply-in-the-matter-of-non-receipt-of-scholarship-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97077-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छात्रवृति न मिलने के मामले में अनुसूचित जाति आयोग ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छात्रवृति न मिलने के मामले में अनुसूचित जाति आयोग ने मांगा जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दलित छात्र को छात्रवृति नहीं मिलने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने सात दिन में समाज कल्याण विभाग से जवाब मांगा है। हालांकि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि छात्र की उपस्थिति कम होने के कारण छात्रवृति नहीं मिल पाएगी जिसके चलते उसके आवेदन को निरस्त कर दिया है।
दादरी तहसील के जान समाना गांव के रहने वाले छात्र श्याम बाबू ने समाज कल्याण विभाग पर छात्रवृति नहीं देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार विभाग के चक्कर लगा चुका है लेकिन हर बार विभाग का कहना है कि उसका डाटा नहीं भेजा है। उसने खुद कॉलेज से पत्र लेकर विभाग को पहुंचाया तो उसको लेने से इन्कार कर दिया गया। छात्रवृति नहीं मिलने पर दलित छात्र ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग से की गई।
छात्र की शिकायत पर आयोग ने समाज कल्याण विभाग को 18 मई को पत्र भेजकर कार्रवाई करके जवाब मांगा गया था। इस मामले में 15 दिन का समय दिया गया था। विभाग ने आयोग को कोई जवाब नहीं दिया। छात्र ने दोबारा से आयोग में शिकायत की गई जिस पर आयोग ने सात दिन का समय देकर स्पष्टीकरण मांगा है।