{"_id":"6a500147fabf820b6f04f898","slug":"scorpio-collides-with-loader-and-bike-two-killed-noida-news-c-1-noi1095-4483836-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्कॉर्पियो ने लोडर व बाइक में मारी टक्कर, किशोर समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्कॉर्पियो ने लोडर व बाइक में मारी टक्कर, किशोर समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली फेज-टू क्षेत्र में हुए हादसे में चार लोग घायल, चालक मौके से फरार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली फेज-टू क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सब्जियों से भरे लोडर को टक्कर मार दी। हादसे में लोडर सवार लोग सड़क पर जा गिरे और स्कॉर्पियो घूमते हुए पलट गई। इसी दौरान पास से गुजर रहा बाइक सवार भी स्काॅर्पियों की चपेट में आ गया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अस्पताल में उपचार के दौरान एक घायल ने दम तोड़ दिया। फिलहाल चार घायलों की इलाज चल रही है।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह सेक्टर-88 की ओर से जा रहे लोडर पर दीपक(16) बैठा था। नीचे अन्य लोग सवार थे। इसी दौरान सेक्टर-82 के पास पीछे से आई काले रंग की स्कॉर्पियो ने लोडर में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो कुछ दूरी तक लोडर व डिवाइडर के ऊपर चढ़ती चली गई और संतुलन खोकर सड़क पर पलट गई।
माैके से भागा आरोपी चालक
हादसे में लोडर पर बैठे बदायूं निवासी दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लोडर चालक शामली के अशोक कुमार (56) और संभल के आकाश (31), शंकर (24) व राजवीर (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की चपेट में संतकबीरनगर के बाइक सवार अभिषेक राय (29) भी आ गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान राजवीर की मौत हो गई। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक को भी चोट लगी थी, लेकिन वह किसी तरह भाग निकला। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। हादसे बाद कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हादसे के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।