{"_id":"6a732c9a67f6b8be360f36b9","slug":"sdfgdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-102334-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कटहेरा क्षेत्र का मामला, पति समेत चार पर केस
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के कटहेरा रोड स्थित एक मोहल्ले में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की फंदे से लटकाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। कटहेरा रोड निवासी इदरीश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी गुलशमा का निकाह 2024 में कटहेरा रोड निवासी वसीम के साथ हुआ था। ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया जाता था।
इदरीश के अनुसार, कई बार दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर मामला शांत कराया गया, इसके बावजूद प्रताड़ना बंद नहीं हुई। आरोप है कि चार अगस्त को भी दहेज की मांग को लेकर गुलशमा के साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर जब वह बेटी के ससुराल पहुंचे तो गुलशमा फंदे से लटकी मिली। उसे तत्काल रेलवे रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।