फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sector-50 residents troubled by waterlogging and sewer overflow.

Noida News: जलभराव और सीवर ओवरफ्लो से परेशान सेक्टर-50 के लोग

Sat, 11 Jul 2026 06:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Sector-50 residents troubled by waterlogging and sewer overflow.
पंकज तोमर । सेक्टर 50
जलभराव और सीवर ओवरफ्लो से परेशान सेक्टर-50 के लोग
विज्ञापन

-नोफा से प्राधिकरण को पत्र लिखकर समस्या का समाधान कराने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-50 और आसपास की आवासीय सोसाइटियों में सीवर ओवरफ्लो और जल निकासी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। स्टेलर, शुभकामना और अंतरिक्ष ग्रीन एफ-ब्लॉक के सामने मुख्य सीवर लाइन करीब दो महीने से जाम होने का आरोप लगाते हुए स्थानीय निवासियों और नोएडा फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (नोफा) ने नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (स्वास्थ्य और जल/सीवर) को शिकायती पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि नोएडा प्राधिकरण के सीईओ को भी भेजी गई है।

शिकायत में कहा गया है कि प्री-मानसून सफाई और नालों की डी-सिल्टिंग के दावों के बावजूद पहली ही बारिश में सीवर और ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खुल गई। मुख्य सीवर लाइन जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर भर रहा है। बदबू, मच्छरों का प्रकोप और संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि एक महीने पहले भी इस संबंध में शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक मौके पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। नोफी के पूर्व अध्यक्ष और स्टेलर किंग्स कोर्ट निवासी राजीव सिंह ने बताया, स्टेलर, शुभकामना और अंतरिक्ष ग्रीन के सामने मुख्य सीवर लाइन जाम है। वहीं, सिल्वर स्टेट सोसाइटी निवासी अनिल भरगावा ने बताया कि ब्लॉक एफ के पास सिवेज की दिक्कत काफी ज्यादा है। कोंडली नाले की वजह से पहले से परेशानी थी। सीवर ओवरफ्लो होने से सड़क पर जलभराव हो जाता है। लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। पहले 6 जुलाई फिर 9 जुलाई को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन


कोट--फोटो
सीवर का गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। इसको लेकर कई बार शिकायत दर्ज हो चुकी है। गंदगी से बुरा हाल है। - मोहित मोर्या, स्टेलर सोसाइटी निवासी

प्री-मानसून सफाई के दावे धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। पहली बारिश में ही सीवर व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई। रणवीर सिंह, शुभकामना सोसाइटी निवासी

हमारे सेक्टर में बारिश के बाद से ही पानी भरा हुआ है। नालों के भरने के साथ ही सिवर का पानी रोड तक पहुंच गया है। - पंकज तोमर, सेक्टर-50 आरडब्ल्यूए

बरौला गांव की मार्केट और गलियों में भरा है पानी
सेक्टर-49 बरौला गांव की मार्केट और गलियों में बारिश के दो दिन बीत जाने के बाद भी जलभराव जस के तस है। निवासियों का कहना है कि बारिश के समय उनके घरों तक पानी घुस जाता है। बरसात होने से पहले नालियों की काई सफाई नहीं हुई इसी के साथ बरसात के दौरान पानी इतना था की घटनों तक पानी पहुंच रहा। स्कूल जाने वाले छात्र, ऑफिल जाने वाले लोगों को घर पहुंचे में गंदगी और नाली के पानी से होकर गुजरना पड़ता। प्रधिकरण की ओर से सफाई के लिए कोई व्यवस्था नहीं हैं।

पंकज तोमर । सेक्टर 50

पंकज तोमर । सेक्टर 50

पंकज तोमर । सेक्टर 50

पंकज तोमर । सेक्टर 50

पंकज तोमर । सेक्टर 50

पंकज तोमर । सेक्टर 50

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed