{"_id":"69d9591ea7fb13470f0b5fd0","slug":"security-arrangements-will-be-strengthened-at-dangerous-places-in-the-city-grnoida-news-c-1-noi1095-4149469-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शहर में खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शहर में खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम पुख्ता होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
-नोएडा प्राधिकरण के सभी वर्क सर्कल दोबारा से करेंगे निरीक्षण, बंदोबस्त की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी
नोएडा। सेक्टर-94 में पार्टी करने गए छात्र की डबल बेसमेंट की खोदाई के बाद खाली पड़े प्लॉट के पानी में डूबने से मौत हो गई थी जिसे प्राधिकरण ने गंभीरता से लिया है। ऐसी जगहें जहां खतरा हो सकता है वहां प्राधिकरण सुरक्षा इंतजाम करवाएगा। यह उपाय शहर में अन्य जगहों पर भी किया जाएगा। सेक्टर-94 में हादसे वाला प्लॉट यूपी निर्माण निगम की निगरानी में था। निर्माण निगम की तरफ से दो सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए जाने की जानकारी प्राधिकरण को दी गई है। अब शहर में ऐसे दूसरी जगहों के प्लॉट चिन्हित किए जाएंगे।
इसके पहले जनवरी में सेक्टर-150 में हुए हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद खतरनाक स्थलों को चिन्हित कर कई जगह काम करवाया गया था। इसको लेकर प्राधिकरण ने कई बिल्डरों को भी नोटिस जारी किए थे। अब उन जगहों पर फिर से निरीक्षण होगा। आदेश के बाद बिल्डरों या निर्माणकर्ता के किए गए कामों की जांच की जाएगी और इस पर रिपोर्ट भी तैयार होगी। ब्यूरो
Trending Videos