{"_id":"69ac22512166bdca6205b23b","slug":"senior-associate-held-hostage-and-transferred-rs-50000-grnoida-news-c-23-1-lko1064-89420-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीनियर एसोसिएट को बंधक बनाकर 50 हजार रुपये कराए ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीनियर एसोसिएट को बंधक बनाकर 50 हजार रुपये कराए ट्रांसफर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर एसोसिएट को बंधक बनाकर 50 हजार रुपये कराए ट्रांसफर
जीरो प्वाइंट के पास लघुशंका के लिए रुके पीड़ित को कार सवार चार बदमाशों ने अपहरण कर बनाया बंधक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र में कार सवार चार बदमाशों ने एक कंपनी के सीनियर एसोसिएट का असलहा के बल पर अपहरण कर लिया। उनसे मारपीट और मोबाइल छीनकर पैसे ट्रांसफर करा लिए।
पीड़ित किसी तरह बदमाशों के चंगुल से भागकर बच निकला और डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेवर क्षेत्र के गांव जेवर खादर निवासी बुद्ध पाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नोएडा सेक्टर-62 स्थित इनोडेटा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में सीनियर एसोसिएट के पद पर कार्यरत हैं। 4 मार्च की सुबह करीब पांच बजे वह अपनी टियागो ईवी कार से ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। करीब साढ़े पांच बजे वह जीरो प्वाइंट से स्टेलर के पास बाथरूम करने के लिए कार रोककर नीचे उतरे थे। आरोप है कि जैसे ही वह वापस अपनी कार में बैठने लगे तभी पीछे से एक नेक्सोन कार आकर रुकी। उसमें से चार युवक उतरे और उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। बदमाशों ने असलहा दिखाकर जबरन अपनी कार में बैठा लिया। आरोपियों ने उनकी टियागो कार को करीब तीन किलोमीटर आगे ले जाकर सड़क किनारे छोड़ दिया और उन्हें अपने साथ लेकर निकल गए।
पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने रास्ते में मारपीट की, मोबाइल छीन लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए बैंक खाते की जानकारी ली। आरोपियों ने उनके मोबाइल में मौजूद ऑनलाइन पेमेंट एप्लीकेशन जैसे पेफोन, गूगल पे और पेटीएम के पासवर्ड भी धमकाकर हासिल कर लिए। इसके बाद बदमाशों ने उनके घर फोन करवाकर खाते में एक लाख रुपये डलवाने को कहा। इस पर परिजनों ने घबराकर तत्काल 50 हजार रुपये उनके मोबाइल पर भेज दिए।
बदमाश उन्हें पहले नोएडा की तरफ और फिर दादरी होते हुए हापुड़ की ओर ले गए। रास्ते में गांव मसोता के पास बदमाश लघुशंका के लिए रुके। उसी दौरान मौका देखकर बुद्धपाल सिंह वहां से भागकर पास खड़ी पब्लिक की ओर दौड़ पड़े और शोर मचाने लगे। लोगों को इकट्ठा होता देख बदमाश उन्हें वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले में बीएनएस की धारा- 324 (4), 115 (2), 351 (2), 309 (4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एसीपी ग्रेटर नोएडा अरविंद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos