सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sgfd

Noida News: भट्टा मालिक की कार के नीचे आने से श्रमिक की बच्ची के पैर टूटे

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
sgfd
विज्ञापन
फोटो संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के डेरीन गुजरान गांव के पास ईंट भट्ठे पर भट्ठा मालिक की कार के नीचे दबने से भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक की 3 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई हैं। उसका ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार ने भट्ठा मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में बुधवार को शिकायत दी है।
अलीगढ़ जिला निवासी पंकज कुमार ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से डेरीन गुजरान गांव के पास स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करता है। 28 फरवरी को उसकी 3 वर्ष की बेटी सारिका भट्ठे के पास खेल रही थी। इसी दौरान भट्ठे का मालिक कार से निकल रहा था। आरोप है कि कार चालक मोबाइल देखने में व्यस्त था, जिससे उसका ध्यान सड़क पर नहीं रहा और कार बच्ची के ऊपर चढ़ गई। घटना में सारिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। बच्ची के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई हैं और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि हादसे के बाद भट्ठा मालिक ने बच्ची के इलाज में भी कोई विशेष मदद नहीं की है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज कराने में परेशानी आ रही है, जिससे बच्ची की जान को खतरा बना हुआ है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed