{"_id":"6a26b1edb432f107950e7971","slug":"society-refund-money-grnoida-news-c-23-1-lko1064-96865-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मेंटेनेंस बढ़ोतरी पर सहमति, पंचशील ग्रीन वन में 35 पैसे रिफंड का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मेंटेनेंस बढ़ोतरी पर सहमति, पंचशील ग्रीन वन में 35 पैसे रिफंड का फैसला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। पंचशील ग्रीन-1 सोसाइटी में मेंटेनेंस शुल्क 2 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़ाकर 2.60 रुपये प्रति वर्ग फुट कर दिया गया है। सोसाइटी समिति का कहना है कि बढ़ी हुई दर में से 35 पैसे प्रति वर्ग फुट की राशि निवासियों को रिफंड की जाएगी। यह निर्णय बढ़ती परिचालन लागत और कर्मचारियों के वेतन में हुई वृद्धि को देखते हुए निवासियों की सहमति से लिया गया है।
सोसाइटी के सचिव संदीप चौधरी ने बताया कि हाल ही में न्यूनतम वेतन बढ़ने के बाद सुरक्षाकर्मियों और सफाई कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि करनी पड़ी है। इसके अलावा डीजल और अन्य आवश्यक सेवाओं की लागत भी बढ़ी है, जिसके चलते मेंटेनेंस खर्च बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि समिति ने यह फैसला पारदर्शी तरीके से निवासियों के साथ चर्चा कर और उनकी सहमति के बाद लिया है। समिति का उद्देश्य सोसाइटी में सुरक्षा, सफाई, लिफ्ट संचालन और अन्य बुनियादी सुविधाओं की गुणवत्ता को बनाए रखना है।
स्थानीय निवासी सचिन यादव ने कहा कि आसपास की सोसाइटियों की तुलना में पंचशील ग्रीन -1 में पहले से ही सबसे कम मेंटेनेंस शुल्क लिया जाता है। उन्होंने कहा कि 60 पैसे प्रति वर्ग फुट की बढ़ोतरी से निवासियों पर कोई विशेष आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि समिति और टीम ने सभी निवासियों से बातचीत कर उनकी राय लेने के बाद ही यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos