सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Son arrested for murder in case of father whose body found in Noida

कातिल निकला बेटा: नोएडा पुलिस की जांच में खुलासा, बेटे ने की थी पिता की हत्या; कार की EMI बनी विवाद

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 07 Mar 2026 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार

नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के डूब इलाके में मिले एक व्यक्ति के शव के मामले में पुलिस ने बेटे को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी मनीषा सिंह ने इसकी जानकारी दी।

Son arrested for murder in case of father whose body found in Noida
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र में मिले एक शख्स के शव के मामले में पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस को एक तारीख को एक व्यक्ति का शव डूब क्षेत्र में मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। अब इस हत्या के संबंध में मृतक के बेटे सतेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Trending Videos


एडीसीपी मनीषा सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हत्या में प्रयुक्त ट्रैक्टर की रॉड भी बरामद कर ली गई है। हत्या का मुख्य कारण एक कार की किस्तों का भुगतान था। मृतक ने अपने बेटे के लिए किस्तों पर एक कार खरीदी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार की किस्तों का भुगतान बेटा पिता के बैंक खाते से करता था। कुछ समय से बेटा अपने पिता को पैसे नहीं दे रहा था। इसी कारण पिता और पुत्र के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद के चलते पुत्र सतेंद्र ने अपने पिता की हत्या कर दी। 
 

पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या का मूल कारण आर्थिक विवाद था। मृतक ने अपने बेटे के लिए किस्तों पर एक कार खरीदी थी। बेटे को इन किस्तों का भुगतान पिता के बैंक खाते में करना होता था। पिछले कुछ समय से बेटा यह भुगतान नहीं कर रहा था, जिससे पिता-पुत्र के बीच गहरा विवाद उत्पन्न हो गया। इसी विवाद ने अंततः हत्या का रूप ले लिया।

शव के मिलने के बाद सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। गहन जांच के बाद पुलिस ने मृतक के पुत्र को आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया। हत्या में इस्तेमाल की गई ट्रैक्टर की रॉड भी बरामद कर ली गई है। मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed