सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Advocates strike continues in Noida

Noida Protest: हड़ताल पर अधिवक्ता, रविवार को कार्यालय खुलने का किया विरोध

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 07 Mar 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार

नोएडा के रजिस्ट्री विभाग में आज भी एक रजिस्ट्री नहीं हो सकीं। शहर के लोग बिना रजिस्ट्री कराए खाली हाथ लौट गए। क्योंकि अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी है।

Advocates strike continues in Noida
नोएडा में अधिवक्ताओं की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गौतमबुद्ध नगर का नोएडा उप निबंधन कार्यालय सुबह से खाली पड़ा रह। सुबह रजिस्ट्री करने की आस में बैठे कर्मचारी दोपहर में ही उठ गए, तब तक कार्यालय खाली पड़ा रहा। सेक्टर 33ए स्थित उप निबंधन कार्यालय में शनिवार को बिना किसी सार्वजनिक अवकाश कार्यालय बंद रहा। कारण नोएडा बार एसोसिएशन नोएडा की ओर से हड़ताल रही। इस हड़ताल के चलते नोएडा के प्रथम व द्वितीय विभाग में एक भी रजिस्ट्री के काम नहीं हुए। जो रजिस्ट्री कराने के उद्देश्य से कार्यालय पहुंचे, उन्हें हताश होकर वापस लौटना पड़ा।

Trending Videos


बार एसोसिएशन नोएडा के अध्यक्ष प्रवीण डेढ़ा ने बताया कि सरकार ने रजिस्ट्री विभाग रविवार को भी खुला रखने का निर्णय लिया। यह निर्णय सिर्फ कर्मचारियों ही नहीं बल्कि अधिवक्ताओं और खुद शहरवासियों के हित में नहीं है। उनका कहना है कि रविवार को रजिस्ट्री से जुड़े कामों के लिए कई बार नगद की जरूरत होती है, सरकारी काम के लिए अधिवक्ताओं को जूझना पड़ता है। एटीएम, बैंक बंद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य विभाग भी रविवार को लगभग निष्क्रिय रहते हैं, ऐसे में यह निर्णय किसी भी तरह जनहित में नहीं है। सरकार को इस निर्णय को वापस लेना चाहिए। इसको लेकर उनकी ओर से एआईजी प्रथम अरुण कुमार शर्मा को उनके कार्यालय में पिछले सप्ताह सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन भी सौंपा है। उनका कहना है कि जब तक उनकी माग पूरी नहीं की जाती, तब तक या हड़ताल जारी रह सकती है। वहीं इस बीच कार्यालय से लेकर अधिवक्ताओं के चैंबर हॉल तक में सन्नाटा पसरा रहा और शहरवासी बिना रजिस्ट्री कराए खाली हाथ लौट गए।

रोजाना 2 हजारों आना आना और 150 होती है रजिस्ट्रियां
बता दें, सेक्टर 33 के इस उप निबंधन कार्यालय में रोजाना औसतन 150 से अधिक रजिस्ट्रियां होती है। वहीं उनके अलावा अन्य सरकारी कागजी काम के लिए अधिवक्ताओं के पास रोजान 2 से 3 हजार लोग पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed