{"_id":"69abffe05a916f56a20ae0e0","slug":"video-advocates-protested-against-opening-of-office-in-gautam-buddha-nagar-on-sunday-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गौतम बुद्ध नगर: अधिवक्ताओं ने रविवार को कार्यालय खुलने का किया विरोध, कहा- यह निर्णय जनहित में नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतम बुद्ध नगर: अधिवक्ताओं ने रविवार को कार्यालय खुलने का किया विरोध, कहा- यह निर्णय जनहित में नहीं
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 04:07 PM IST
Link Copied
गौतम बुद्ध नगर का नोएडा उप निबंधन कार्यालय सुबह से खाली पड़ा रहा। सुबह रजिस्ट्री कराने की आस में बैठे लोग दोपहर तक इंतजार करते रहे, तब तक कार्यालय खाली रहा। सेक्टर 33ए स्थित उप निबंधन कार्यालय शनिवार को बिना किसी सार्वजनिक अवकाश के बंद रहा। इसका कारण नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल थी। इस हड़ताल के चलते नोएडा के प्रथम और द्वितीय विभाग में कोई भी रजिस्ट्री का काम नहीं हुआ। रजिस्ट्री कराने के लिए आए लोग हताश होकर वापस लौट गए। बार एसोसिएशन नोएडा के अध्यक्ष प्रवीण डेढ़ा ने बताया कि सरकार ने रजिस्ट्री विभाग को रविवार को भी खुला रखने का निर्णय लिया। यह निर्णय न केवल कर्मचारियों बल्कि अधिवक्ताओं और शहरवासियों के हित में नहीं है। उनका कहना है कि रविवार को रजिस्ट्री से जुड़े कामों के लिए कई बार नगद की जरूरत होती है, लेकिन सरकारी काम के लिए अधिवक्ताओं को परेशानी होती है क्योंकि एटीएम और बैंक बंद रहते हैं। अन्य विभाग भी रविवार को लगभग निष्क्रिय रहते हैं, ऐसे में यह निर्णय जनहित में नहीं है। सरकार को इस निर्णय को वापस लेना चाहिए। इसको लेकर उन्होंने एआईजी प्रथम अरुण कुमार शर्मा को पिछले सप्ताह सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन भी सौंपा है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, हड़ताल जारी रह सकती है। इस बीच कार्यालय से लेकर अधिवक्ताओं के चैंबर हॉल तक सन्नाटा रहा और शहरवासी बिना रजिस्ट्री कराए खाली हाथ लौट गए।
बताया गया कि सेक्टर 33 के इस उप निबंधन कार्यालय में रोजाना औसतन 150 से अधिक रजिस्ट्रियां होती हैं। वहीं अन्य सरकारी कागजी काम के लिए अधिवक्ताओं के पास रोजाना 2 से 3 हजार लोग पहुंचते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।