सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three-year-old boy dies after falling from third floor in Greater Noida

मजदूर के बच्चे की मौत: तीसरी मंजिल से गिरा जिगर का टुकड़ा, प्राइवेट अस्पताल में चला इलाज; बिल पर हुआ जमकर बवाल

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 07 Mar 2026 04:14 PM IST
विज्ञापन
सार

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की ओर से बच्चे के उपचार में आई लागत मांगी गई थी। इस दौरान बच्चे के परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया।

Three-year-old boy dies after falling from third floor in Greater Noida
अस्पताल में मौजूद परिजन और सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के कस्बा सूरजपुर में शुक्रवार को तीन वर्षीय मासूम की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान गगन (3) के रूप में हुई है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार हमीरपुर निवासी अशोक अपने परिवार के साथ सूरजपुर कस्बे में किराये के मकान में रहते हैं। वह दिहाड़ी काम कर अपना परिवार चलाते हैं। शुक्रवार को वह बच्चे को साथ लेकर काम पर गए हुए थे। जिस निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे उसमें तीसरी मंजिल के पास से खेलत-खेलते उनका पुत्र गगन अचानक से नीचे गिर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के गिरते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल बच्चे को तत्काल परिजन शारदा अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। हालांकि हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान ही मासूम ने दम तोड़ दिया। 

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की ओर से बच्चे के उपचार में आई लागत मांगी गई थी। इस दौरान बच्चे के परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। परिजन को किसी तरह से शांत कराकर घर भेजा। 

पुलिस बच्चे का पोस्टमॉर्टम कराना चाहती थी। मगर परिजन ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed