{"_id":"6a0c582add88e453e1054f28","slug":"stellar-mi-city-woman-beaten-up-for-protesting-indecency-noida-news-c-23-1-lko1064-95147-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेलर एमआई सिटी : महिला से अभद्रता के विरोध पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेलर एमआई सिटी : महिला से अभद्रता के विरोध पर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। स्टेलर एमआई सिटी होम्स सोसाइटी के स्विमिंग पूल में नहाने गई महिला से अभद्रता का विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट की गई। मामले में सोमवार को सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
पीड़ित ने बताया कि 17 मई की रात करीब आठ बजे पत्नी और पांच वर्षीया पुत्री के साथ स्विमिंग पूल में नहाने गए थे। इसी दौरान प्रिंस भाटी ने उनकी पत्नी के साथ अभद्रता की। उन्होंने कहा कि जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने साथियों को बुला लिया। पीड़ित का आरोप है कि इसके कुछ देर बाद सोहनलाल, संदीप कुमार, मनोज भाटी, विनय मिश्र, गार्ड अजीत कुमार व कमलकांत पहुंचे और सभी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने बताया कि बीच-बचाव करने पहुंचे उनके साथी आशुतोष और प्रमोद के साथ भी आरोेपियों ने धक्का-मुक्की की। उन्होंने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos