सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Bail application of murder accused rejected

Noida News: हत्या के नामजद आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
Bail application of murder accused rejected
विज्ञापन
(अदालत से)
Trending Videos


ग्रेटर नोएडा। जिला अदालत ने फायरिंग व हत्या मामले में नामजद आरोपी गौरव यादव उर्फ प्रिंस यादव की जमानत अर्जी खारिज कर दी। बिसरख थाने में जसवीर ने इस मामले में तीन नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसका छोटा भाई गौरव अपने मित्र लव कुमार उर्फ लव गुरु के साथ ग्रीन फील्ड स्कूल, तिगरी के पास मकान में बैठा था। उसी दौरान सचिन गुर्जर, नितिश गुर्जर और उनके साथी वहां पहुंचे और लव को पिटने लगे। इसका विरोध करने पर गौरव पर गोली चलाई गई। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने दलील दी कि गौरव यादव उर्फ प्रिंस यादव निर्दोष है और उसे फंसाया गया है। घटना के समय आरोपी बहरामपुर स्थित मार्केट में मौजूद था, जबकि घटनास्थल तिगरी था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed