{"_id":"6a0c6a2422cf406ca50c847c","slug":"along-with-the-census-teachers-will-also-focus-on-increasing-enrollment-noida-news-c-491-1-gnd1001-7018-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जनगणना के साथ नामांकन बढ़ाने पर भी रहेगा शिक्षकों का ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जनगणना के साथ नामांकन बढ़ाने पर भी रहेगा शिक्षकों का ध्यान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में छुट्टी होने के साथ ही शुरू हुई जनगणना ड्यूटी
घर-घर जाने के दौरान आउट ऑफ स्कूल बच्चों का रखा जाएगा ध्यान
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। परिषदीय विद्यालयों में गर्मियों की छुट्टियां हो चुकी हैं और अब गुरुजी बुधवार से जनगणना ड्यूटी के दायित्व संभालेंगे। जिन शिक्षकों की जनगणना में ड्यूटी लगी है, वह अपने क्षेत्र में जनगणना का काम पूरा करेंगे। इस दौरान वह स्कूलों का नामांकन बढ़ाने का भी ध्यान रखेंगे। उन्हें स्कूल न जाने वाले किसी विद्यार्थी की जानकारी मिलती है तो वह उसका रिकॉर्ड बनाकर स्कूल खुलने पर उसका एडमिशन भी कराएंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग में हर साल की तरह इस साल भी शिक्षकों को अपने विद्यालय में 11 प्रतिशत तक नामांकन बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है। अब विद्यालय बंद होने के बाद शिक्षकों को जनगणना का काम करना है। इस दौरान उन्हें घर-घर जाकर डेटा इकट्ठा करना
-- --
स्कूल खुलने पर शुरू होगा अभियान
परिषदीय विद्यालय 15 जून से खुलेंगे। स्कूल खुलने पर स्कूल चलो अभियान दोबारा शुरू होगा और तेजी से विद्यालयों का नामांकन बढ़ाया जाएगा। जनगणना में लगे शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर उन्हें किसी स्कूल न जाने वाले बच्चे की जानकारी मिलती है तो वह उसके माता-पिता को शिक्षा का महत्व बताएं और बच्चे को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। वहीं जब जून में स्कूल खुलें तो अनिवार्य रूप से उस बच्चे का एडमिशन विद्यालय में कराएं, जिससे वह अच्छी शिक्षा हासिल कर सके।
विज्ञापन
--
बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक पूरी तत्परता से नामांकन बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। स्कूल चलो अभियान के पहले चरण में परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। इसका दूसरा चरण जून में विद्यालय खुलने के दौरान शुरू होगा। अवकाश के दौरान जो शिक्षक जनगणना का काम कर रहे हैं, वह इस बात का ध्यान रखेंगे कि उन्हें इस दौरान अगर विद्यालय न जाने वाले बच्चे की जानकारी मिलती है तो स्कूल खुलने पर वह अनिवार्य रूप उसका दाखिला राजकीय विद्यालय में कराएंगे।
-राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, गौतमबुद्ध नगर
Trending Videos