सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Noida's Abhiraj selected for Sports Authority of India camp

Noida News: नोएडा के अभिराज भारतीय खेल प्राधिकरण कैंप के लिए चयनित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Noida's Abhiraj selected for Sports Authority of India camp
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी



28 मई से चार दिनों तक कोलकाता में होंगे ट्रायल, अंतरराष्ट्रीय स्तर में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं अभिराज


नोएडा। सेक्टर-93 के रहने वाले अभिराज सिंह भारतीय खेल प्राधिकरण के राष्ट्रीय जोनल हाई परफॉर्मेंस कैंप के लिए चयनित हुए हैं। इसके लिए वह 27 मई को कोलकाता रवाना होंगे, जहां चार दिनों तक ट्रायल और प्रशिक्षण सत्र आयोजित होना है। साथ ही वह आगामी राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप की तैयारी भी कर रहे हैं।

अभिराज वर्तमान में सेक्टर-93 स्थित जेम्स स्क्वैश अकादमी में कोच ज्ञानेंद्र प्रजापति से प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहीं दिल्ली स्थित सिरी फोर्ट खेल परिसर में कोच आकाश शर्मा की देखरेख में भी अभ्यास कर रहे हैं। वह इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में आयोजित ऑस्ट्रेलियन जूनियर स्क्वैश ओपन और ओशिनिया जूनियर ओपन प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुके हैं। मेलबर्न में आयोजित इन दोनों अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उन्होंने कुल 12 मुकाबले खेले थे, जिनमें 8 मैच जीते थे। बाकी के चार मैच में केवल शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्क्वैश को साल 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल कर लिया गया है। इस खेल को लेकर तैयारियां तेज हो गईं हैं। ऐसे में अभिराज जैसे युवा खिलाड़ियों का लगातार बेहतर प्रदर्शन भारतीय स्क्वैश के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed