सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teams from 16 schools showed their strength in Kho-Kho.

Noida News: खो-खो में 16 विद्यालयों की टीमों ने दिखाया दमखम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Teams from 16 schools showed their strength in Kho-Kho.
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी के कल्दा गांव स्थित लोटस कॉन्वेंट स्कूल में मंगलवार को इंटर स्कूल खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिलेभर से बालक और बालिका वर्ग में 16 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। स्कूल प्रधानाचार्य रविंद्र नागर ने बताया कि ऐसे खेल आयोजन विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क की भावना को बढ़ावा देते हैं। खो-खो जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना समय की जरूरत है, जिससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास हो सके। स्कूल के कोऑर्डिनेटर और नेशनल टेक्निकल अधिकारी सन्नी कुमार और कन्हैया यादव को देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी टीमों ने बेहतर प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed