{"_id":"69c5361ad3ebf4006709caf7","slug":"stp-plant-grnoida-news-c-1-noi1095-4093207-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सफाई के दावे धरे रह गए, एसटीपी सैंपल जांच में फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सफाई के दावे धरे रह गए, एसटीपी सैंपल जांच में फेल
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा। सेक्टर 150 में बनी हाईराइज सोसाइटियों में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) सही से काम नहीं कर रहे हैं। वहीं जहां पर एसटीपी चल रहे हैं वहां के सैंपल जांच में फेल हो गए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रितेश तिवारी ने बताया कि सेक्टर 150 में हुए हादसे के बाद से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम लगातार जांच कर रही थी। इस दौरान यह देखा गया था कि जहां पर युवराज की मौत हुई थी वहां पर पानी किस तरह का था। वहां का सैंपल लिया गया और आसपास के नालों से भी पानी के सैंपल लिए गए थे। जांच के दौरान हाईराइज सोसाइटियों में महागुण मीडोज और एस गोल्फशायर सोसाइटी में एसटीपी चल नहीं रहे थे। इसके अलावा अंतरिक्ष ग्रैंड व्यू सोसाइटी और एस मेडली एवेन्यू मॉल में चल रहे एसटीपी का सैंपल जांच के दौरान फेल हो गया। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की निकासी की नहीं व्यवस्था : प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नोएडा के एई किशन सिंह ने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला है कि सेक्टर 150 में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बारिश का पानी, सीवर और नाले के पानी सेक्टर के अंदर ही खाली जगह पर जमा हो जाता है।