{"_id":"69d8f6a560b48c5d8f071ef6","slug":"students-face-gas-cylinder-crisis-start-returning-home-from-pg-hostels-grnoida-news-c-23-1-lko1064-91985-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: छात्रों पर गैस सिलिंडर का संकट, पीजी-हॉस्टल से घर के लिए शुरू हुई वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: छात्रों पर गैस सिलिंडर का संकट, पीजी-हॉस्टल से घर के लिए शुरू हुई वापसी
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गैस न मिलने की वजह से छात्र खाने की संकट से जूझ रहे हैं। लिहाजा कई छात्र घर चले गए तो कई जाने की तैयारी में हैं। छात्रों का कहना है कि एजेंसियों पर छोटा सिलिंडर मिल नहीं रहा। बाजार में छोटे सिलिंडर में गैस भी नहीं भरी जा रही है। जहां भरी भी जा रही है वहां 400 से 500 रुपये प्रतिकिलो मिल रही है। इस वजह से उनका खर्च बढ़ गया है। होटल का खाना भी अब महंगा हो गया है। ऐसे में घर जाना ही विकल्प दिख रहा है।
छात्रों ने बताया कि गैस की कमी के कारण उन्हें बाहर खाना खाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है जिससे उनके खर्च में काफी बढ़ोतरी हो रही है। पहले 50 रुपये की मिलने वाली थाली के लिए 70 से 80 रुपये देने पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे पहले खुद खाना बनाकर खर्च बचा लेते थे लेकिन अब गैस की किल्लत ने उनकी दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है।
एजेंसी में लगा बोर्ड
कासना स्थित एजेंसी साई विनय भारत गैस पर बोर्ड लगा दिया गया है कि सेक्टर वालों को उनके घर पर गैस मिलेगी। लाइन में लगकर समय खराब न करें। चार अप्रैल तक की बुकिंग वालों को ही गैस उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही ग्राहकों से कहा जा रहा है कि सूरजपुर वालों को सूरजपुर में, घोड़ी बछेड़ा वालों को वहीं गैस मिलेगी। गैस लेने पहुंचे अमितेश ने बताया कि गैस घर भेजने के लिए बताया गया है। गैस नहीं होने से काफी परेशानी आ रही है।
क्या बोले छात्र
छोटे सिलिंडर से अब तक काम चल रहा था लेकिन गैस अब 500 रुपये किलो मिल रही है। -राहुल कुमार
कई दिनों से गैस नहीं है। अब खाना नहीं बन पा रहा है। दोस्त के यहां खाना खा रहा हूं। -आदित्य राज
परीक्षा होने वाली है। उसके बाद घर वापस चला जाउंगा। खाने की दिक्कत हो रही है। -सिंटू यादव
पीजी में रहता हूं। गैस की किल्लत के कारण मेन्यू से कई डिश ही गायब हो गई हैं। - मोहन कुमार
Trending Videos