सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Students' faces lit up after seeing the Hindi paper.

Noida News: संशोधित हिंदी का पेपर देख विद्यार्थियों के खिले चेहरे

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
Students' faces lit up after seeing the Hindi paper.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

नोएडा। सीबीएसई बोर्ड की सोमवार को 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर को लेकर पहले तनाव था, लेकिन बाद में पेपर देखकर अच्छा लगा। प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत आसान रहा और सिलेबस के अनुसार ही सवाल पूछे गए थे। सेक्टर- 33 स्थित एसीसी कॉन्वेंट स्कूल से परीक्षा देकर बाहर निकल रही प्रीति ने बताया कि सभी प्रश्न सामान्य स्तर के थे, जिससे समय पर पेपर पूरा करने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। इस वजह से समय से पहले पेपर हो गया।
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवर ब्लॉक के 9500 विद्यार्थियों ने दी वार्षिक परीक्षा

यमुना सिटी (संवाद)। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं भी सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की मौखिक छठी से आठवीं तक के बच्चों की लिखित परीक्षाएं आयोजित की गईं। जेवर ब्लॉक के 113 स्कूलों में करीब 9500 विद्यार्थियों ने परीक्षा दीं। बीईओ ने बताया कि सभी विद्यालयों को समय से पहले निर्देश जारी कर दिए गए थे। ताकि शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से परीक्षा संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed