सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Teachers to protest against TET requirement, rally tomorrow

Noida News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में जुटेंगे शिक्षक, रैली कल

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Teachers to protest against TET requirement, rally tomorrow
विज्ञापन
- 4 अप्रैल को रामलीला मैदान में जुटेंगे शिक्षक, सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संगठन टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की अगुवाई में 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे। शिक्षक संगठनों ने रैली को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।

प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रवि भाटी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र नागर ने विभिन्न स्कूलों का दौरा कर शिक्षकों से रैली में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन शिक्षकों के अधिकारों और भविष्य से जुड़ा है, इसलिए सभी का एकजुट होना जरूरी है। डॉ. भूपेंद्र नागर ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेघराज भाटी के नेतृत्व में गौतमबुद्ध नगर और मेरठ मंडल के बड़ी संख्या में शिक्षक इस रैली में शामिल होंगे। इस संबंध में दादरी के कंपोजिट विद्यालय रूपवास में आयोजित बैठक में आंदोलन की रणनीति और रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। शिक्षक सरकार से टीईटी अनिवार्यता के फैसले को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। शिक्षक संगठनों का कहना है कि यह रैली उनके हक और रोजगार से जुड़े मुद्दों को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed