{"_id":"6a81c960d27f2bd56509672f","slug":"teej-festival-women-danced-to-the-tunes-of-sawan-songs-grnoida-news-c-1-noi1095-4615560-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीज उत्सव : महिलाओं ने सावन के गीतों पर लगाए ठुमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज उत्सव : महिलाओं ने सावन के गीतों पर लगाए ठुमके
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर 35 में तीज मनाती महिलाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर में रविवार को तीज उत्सव बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। विभिन्न सेक्टरों और सोसायटियों में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं ने हरे और पीले रंग के पारंपरिक परिधानों में पहुंचकर सावन के गीतों, नृत्य, झूले और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आनंद लिया। कहीं तीज क्वीन प्रतियोगिता हुई तो कहीं रैंप वॉक, ग्रुप डांस और फनी गेम्स आकर्षण का केंद्र रहे।
सेक्टर-105 के आरडब्ल्यूए परिसर में आयोजित हरियाली तीज उत्सव में महिलाओं, बच्चों और सैकड़ों निवासियों ने भाग लिया। साथ ही सावन के लोकगीतों और नृत्य के साथ झूलों का आनंद लिया गया। कार्यक्रम में चाट, टिक्की, गोलगप्पे समेत सावन के विशेष पकवानों की भी व्यवस्था रही। साथ ही सेक्टर 34 स्थित फेडरेशन ऑफ आरडव्ल्यूए की ओर से कम्यूनिटी सेंटर में भी तीज महोत्सव बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया। जहां ग्रुप डांस, फनी गेम्स, रैंप वॉक, तीज क्वीन, लकी ड्रॉ और झूले मुख्य आकर्षण रहे। इसके अलावा सेक्टर 35 व सेक्टर 119 स्थित अरण्या सोसाइटी स्थित कई अन्य जगाहों पर महिलाओं ने हरियाली तीज का उत्सव बहुत ही धुमधाम से मनाया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद भी लिया।

नोएडा। सेक्टर 35 में तीज मनाती महिलाएं।

नोएडा। सेक्टर 35 में तीज मनाती महिलाएं।
विज्ञापन