{"_id":"6a53b3ec88cb8c6323047f24","slug":"the-earths-new-adornment-noida-news-c-1-1-noi1388-4494298-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: धरती का नया शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: धरती का नया शृंगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10.15 लाख पौधे लगाए गए जिले में1200 जगहों पर हुआ पौधरोपण
15 प्रतिशत हरियाली 2030 बढ़ाने का लक्ष्य बताया प्रदेश के मंत्री ने
ग्रेटर नोएडा/नोएडा। पौधरोपण महायज्ञ के तहत जिले में रविवार को जगह 10.15 लाख पौधे लगाए गए। इसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने सहयोग किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। 1200 से अधिक जगहों पर वन विभाग ने 93330 और अन्य विभाग ने 9.22 लाख पौधे लगाए। मुख्य कार्यक्रम सेक्टर सिग्मा-4 में रहा। इसमें देश के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विकास विभाग के मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने पीपल का पौधा लगाया। अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।
मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में लगभग 242 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। इससे प्रदेश के हरित क्षेत्र में वृद्धि हुई है। 2030 तक प्रदेश के वन व हरित क्षेत्र को लगभग 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। यह केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं होगा बल्कि पूरे समाज, बच्चों, युवाओं और प्रत्येक परिवार को आगे आना होगा।
मंत्री ने लोगों से अपील की कि वो जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर केक और मिठाइयों के साथ कम से कम उम्र के हिसाब से पौधे लगाने का संकल्प लें। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण करना नहीं बल्कि प्रत्येक पौधे के संरक्षण और संवर्धन को सुनिश्चित करना भी है।
विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संकल्प लिया।
नोएडा में सेक्टर-32 ग्रीन बेल्ट, सेक्टर-93 समेत विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए गए। सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह ने पौधरोपण किया। भाजपा जिला अध्यक्ष महेश चौहान, नोएडा एम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। एमिटी विश्वविद्यालय में 50 और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 1000 पौधों का रोपण किया गया। एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लेबर कमिश्नर कार्यालय की लेबर एनफोर्समेंट अधिकारी सुप्रिया द्विवेदी भी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -
ग्रेनो प्राधिकरण ने लगाए 1.90 लाख पौधे
ग्रेनो प्राधिकरण ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16 बी की ग्रीन बेल्ट में पौधरोपण हुआ। यहां राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर के अलावा क्षेत्र के लोगों ने भी भाग लिया। आईटी सिटी रोड पर जीरो पॉइंट के पास शहरी वन क्षेत्र में प्रमुख सचिव व जिले के नोडल अधिकारी अनिल गर्ग ने एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और सुमित यादव के साथ पौधरोपण किया। प्राधिकरण की तरफ से रोजा याकूबपुर के ग्रीन बेल्ट, सेक्टर 16 में रेलवे ट्रैक के पास स्थित ग्रीन बेल्ट, कोको काउंटी सोसाइटी के पास ग्रीन बेल्ट, बैनेट यूनिवर्सिटी के पास और सेक्टर पी थ्री में पौधरोपण किया गया। यहां पिलखन, अमलतास गुलमोहर, नीम, जामुन आदि प्रजाति के पौधे लगाए गए। इस बार प्राधिकरण ने करीब 1.90 लाख पौधे लगाए है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सेक्टर और सोसाइटियों में भी हुआ पौधरोपण
सेक्टर पी-3, डेल्टा-1, बीटा -1, गामा-2, ओमीक्रोन-1ए, सेक्टर-36, सेक्टर 16 बी, तुस्याना गांव , सेक्टर - 22 ई और श्री राधा स्काई गार्डन, दादरी के 12 वॉर्ड में स्थित सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल परिसर में पौधरोपण हुआ। 49वीं वाहिनी पीएसी की निर्माणाधीन परिसर, जिम्स में भी पौधे लगाए गए। बिलासपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष व कर्मचारियों ने 650 पौधे रोपे। नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन व औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार, प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करूणेश, यमुना प्राधिकरण के सीईओ आर के सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने पौधे लगाए। आरडब्ल्यूए और अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन ने भी अपने परिसरों में पौधे लगाए। सेक्टर-34, सेक्टर-117 स्थित श्री कृष्णा अपार्टमेंट, सेक्टर-54 वेटलैंड, सनवर्ड वानोलिका, सेक्टर-82 के उद्योग विहार में बच्चों ने 100 से अधिक पेड़ लगाए। सेक्टर-70, 71, 73, 74,75, 76, 77, 78, 79, 80, 81, 82, 83, 90, 91, 93, 100, 104, 107, 110, 134, 137, 63, 12, 22 और अन्य आवासीय क्षेत्रों में पौधरोपण किया गया। सुपरटेक केपटाउन, प्रतीक लॉरेल, क्लियो काउंटी, एक्सप्रेस जेनिथ, महागुन मॉडर्न, एटीएस विलेज, एल्डेको, गार्डेनिया ग्लोरी, मानसरोवर अपार्टमेंट, कंचनजंगा आपार्टमेंट सहित विभिन्न सोसाइटियों में भी निवासियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
-- -