{"_id":"6a33e32248ca467c78009a15","slug":"the-gurjar-community-will-deliberate-on-social-evils-such-as-substance-abuse-and-the-dowry-system-in-chitrakoot-grnoida-news-c-23-1-lko1064-97784-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चित्रकूट में नशा और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर मंथन करेगा गुर्जर समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चित्रकूट में नशा और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर मंथन करेगा गुर्जर समाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से 300 से अधिक बुद्धिजीवी भाग लेंगे, 50 से 60 लोग गौतमबुद्ध नगर से जाएंगे
राजेश भाटी
ग्रेटर नोएडा। दहेज प्रथा, नशे की बढ़ती लत, मृत्यु भोज जैसे मुद्दे पर 26 से 28 जून तक चित्रकूट में होने वाले तीन दिवसीय गुर्जर चिंतन शिविर के लिए जिले में तैयारियों जोरों पर है। इसके आयोजक गुर्जर बौद्धिक संघ के राष्ट्रीय संयोजक जय कुमार गुर्जर ने बताया कि शिविर का उद्देश्य केवल समस्याओं पर चर्चा करना नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज सुनना और समाधान की ठोस रणनीति तैयार करना है।
उन्होंने बताया कि शिविर में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से 300 से अधिक बुद्धिजीवी भाग लेंगे। गौतमबुद्ध नगर से 50 से 60 लोग शिविर में पहुंचेंगे। शिविर के दौरान देशभर में जिलास्तरीय समितियों के गठन और समाज के वैचारिक नेतृत्व को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।