सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The heat is wreaking havoc, children are suffering from diarrhea.

Noida News: गर्मी का सितम, बच्चे हो रहे डायरिया का शिकार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
The heat is wreaking havoc, children are suffering from diarrhea.
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे 20-25 बच्चे, डॉक्टरों ने दी सावधानी की सलाह

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। भीषण गर्मी में बच्चे डायरिया, पेट दर्द, उल्टी और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 20 से 25 बच्चे पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग के डॉक्टर ललित ने बताया कि गर्मी के मौसम में बच्चों में डिहाइड्रेशन और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। कई बच्चे तेज धूप में खेलने के बाद ठंडी चीजें खा लेते हैं जिससे पेट खराब हो जाता है। वहीं कुछ बच्चे घर में रहकर लगातार मोबाइल फोन चलाते हुए जंक फूड और पैक्ड स्नैक्स खाते रहते हैं, जिसका असर उनकी पाचन क्षमता पर पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि पर्याप्त पानी नहीं पीने और बाहर के खुले खाद्य पदार्थ खाने से भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। डॉ. अरविंद का कहना है कि स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण बच्चे दिनभर घरों और कॉलोनियों में खेल रहे हैं। दोपहर के समय तेज गर्म हवाओं के बीच बाहर निकलने से कई बच्चों में कमजोरी, बुखार और उल्टी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। अस्पताल में आने वाले कई बच्चों को ग्लूकोज और दवाइयों की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में बाहर खेल रहा था बच्चा, पड़ गया बीमार
सेक्टर-49 बरौला में रहने वाली पूजा शर्मा अपने सात वर्षीय बेटे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा दोपहर में बाहर खेलने गया था, जिसके बाद उसे पेट दर्द और उल्टियां शुरू हो गईं। शुरुआत में परिवार ने सामान्य समस्या समझकर घरेलू इलाज किया लेकिन हालत बिगड़ने पर अस्पताल आना पड़ा। डॉक्टरों ने बच्चे में डिहाइड्रेशन की पुष्टि की।
विज्ञापन
Trending Videos

सेक्टर-78 के निवासी आरिफ ने बताया कि उनका पांच साल का बच्चा दो दिन से लगातार मोबाइल देखते हुए चिप्स और कोल्ड ड्रिंक्स खा रहा था। इसके बाद उसे तेज बुखार और उल्टी की शिकायत हुई। जांच में पेट संक्रमण की समस्या सामने आई।
बरतें ये सावधानियां
डॉक्टरों ने अभिभावकों को सलाह दी है कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पानी, ओआरएस और ताजा भोजन दें। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बच्चों को धूप में खेलने से बचाएं। बाहर के कटे फल, ठंडी ड्रिंक और खुले खाद्य पदार्थों से दूरी बनाए रखें। यदि बच्चे को लगातार उल्टी, दस्त या तेज बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed