{"_id":"6a81b31be2fee03441050972","slug":"the-list-of-high-school-and-intermediate-examination-centers-will-be-released-today-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103302-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आज जारी होगी हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आज जारी होगी हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों की सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले सत्र में 61 केंद्रों पर आयोजित हुई थी यूपी बोर्ड परीक्षा
नंबर गेम- 174 स्कूल संचालित हैं जिले में
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा 2027 में आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। जिन विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए आवेदन किया था, उनके भौतिक सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है और संबंधित जानकारी परिषद के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। उम्मीद है कि परीक्षा केंद्रों की पहली सूची 17 अगस्त यानी आज जारी कर दी जाएगी।
जिले में राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों सहित कुल लगभग 174 विद्यालय संचालित हैं। इनमें प्रतिवर्ष 41 हजार से अधिक विद्यार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेते हैं। इस वर्ष भी परीक्षा केंद्र बनाए जाने के लिए लगभग 174 विद्यालयों ने आवेदन किया है। विद्यालय संचालकों, विशेषकर पहली बार केंद्र के लिए आवेदन करने वाले विद्यालयों के प्रतिनिधियों में इसे लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
सुविधाओं का होगा गहन सत्यापन
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि पिछले सत्र में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 61 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। इस वर्ष भी परीक्षा केंद्रों का निर्धारण विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, परीक्षार्थियों की संख्या और अन्य निर्धारित मानकों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्रों की सूची जारी होने के बाद, जिन विद्यालयों को केंद्र बनाया जाएगा, वहां तैयारियां तेज होने की उम्मीद है। इन स्कूलों में फर्नीचर, पेयजल, बिजली, शौचालय, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा व्यवस्था जैसी अन्य आवश्यक सुविधाओं की गहन समीक्षा की जाएगी। वहीं इस बार 41 हजार से अधिक छात्रों को परीक्षा देनी है, जिसके चलते अधिक केंद्रों की आवश्यकता पड़ सकती है।