{"_id":"69ef5c3e43a66e0b3f0fe685","slug":"the-order-came-late-and-schools-were-closed-at-the-old-time-noida-news-c-23-1-lko1064-93332-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: देर से आया आदेश, पुराने समय पर हुई स्कूलों में छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: देर से आया आदेश, पुराने समय पर हुई स्कूलों में छुट्टी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- दो बजे छुट्टी होने पर भीषण गर्मी में बेहाल दिखे विद्यार्थी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा/नोएडा। लू और भीषण गर्मी की चपेट में पूरा उत्तर भारत झुलस रहा है। गर्मी के चलते बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से रविवार देर रात स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया था। बीएसए राहुल पंवार ने स्कूलों को भेजे आदेश में सुबह साढ़े सात से साढ़े 12 बजे तक अगले आदेश तक कक्षाएं संचालित करने के लिए कहा, लेकिन आदेश रविवार देर रात जारी हुआ इस वजह से सोमवार को स्कूल पुराने समय के हिसाब से ही चले जिस कारण बच्चों को काफी परेशानी हुई। वहीं कई अभिभावकों ने विरोध जताया है कि कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं पुराने समय पर ही संचालित हो रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से सवाल किए हैं कि गर्मी क्या बच्चों को कक्षाओं के अनुसार देखकर परेशान करती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रविवार देर रात जारी आदेश पत्र स्कूलों को सोमवार समय से नहीं पहुंचा। ऐसे में कई स्कूलों में पुराने समय के अनुसार ही कक्षाएं चलीं। प्रशासन ने किसी भी माध्यम से समय पर जानकारी नहीं दी। -रवीश, अभिभावक
नए आदेश के बारे में कुछ पता नहीं था। हम स्कूल गए तो पता चला कि समय बदल गया है, लेकिन स्कूल प्रशासन भी असमंजस में था। पुराने समय पर ही छुट्टी हुई। अब स्कूल से संदेश आया है कि मंगलवार से छुट्टी 12.30 बजे होगी। -रानी, अभिभावक
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
स्कूलों को समय बदलाव की सूचना दे दी गई है। यदि स्कूल की ओर से नियमों का उल्लंघन होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। -राहुल पंवार, बेसिक शिक्षा अधिकारी
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X