{"_id":"6a81babe55315dc6ee09a588","slug":"the-tricolour-fluttered-proudly-the-celebration-of-independence-was-marked-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103324-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शान से लहराया तिरंगा, मनाया आजादी का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शान से लहराया तिरंगा, मनाया आजादी का जश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कलेक्ट्रेट और कैंप कार्यालय पर जिलाधिकारी ने फहराया तिरंगा, पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर ने किया ध्वजारोहण
- 21 पुलिसकर्मी और 5 बलिदानियों के परिजनों को किया सम्मानित
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को ग्रेटर नोएडा में तिरंगा शान से लहराया। हर घर, कार्यालय, उद्योग, बहुमंजिला इमारतों पर तिरंगा ही नजर आ रहा था। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पुलिस लाइन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 पुलिसकर्मियों और 5 बलिदानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। सेक्टर, सोसाइटी, स्कूल, कॉलेज में भी आजादी का जश्न मनाया गया।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट और कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया। धर्म पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत शिव नारायण गुप्ता की बेटी संध्या गुप्ता को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। वहीं पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने ध्वजारोहण किया। वहां उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले 21 अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न, सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न, पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
वहीं 5 बलिदानियों के परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय में एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने तिरंगा फहराया। यहां सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। ग्रेनो वेस्ट के कार्यालय पर एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। यमुना प्राधिकरण पर सीईओ आरके सिंह ने ध्वजारोहण किया। वहीं उद्योग, कार्यालय और घरों में भी तिरंगा लहराया गया।
विज्ञापन
स्कूल-कॉलेजों में धूमधाम से मना आजादी का जश्न
शहर के सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में शनिवार को आजादी का जश्न शान से मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद छात्रों ने देशभक्ति गीत, कविता पाठ, भाषण, समूह नृत्य और नाटिकाओं की प्रस्तुति देकर स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के बलिदान को याद किया। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय एवं अस्पताल में चांसलर पीके गुप्ता, प्रो-चांसलर वाईके गुप्ता और वाइस चांसलर डॉ. सियाराम खारा ने ध्वजारोहण किया। स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्या ज्योति राणा की मौजूदगी में समारोह हुआ।
जेपी पब्लिक स्कूल में हमारे हृदय में स्वतंत्रता, हमारे तिरंगे पर गर्व, हमारे कार्यों में जिम्मेदारी थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कासना स्थित राव कासल पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता और वीर रस से ओतप्रोत समूह गीत प्रस्तुत किए। चेयरमैन हरीश चंद्र भाटी, प्रबंधक सरोज भाटी, निदेशक विंग कमांडर एनएन शर्मा और प्रधानाचार्या जानकी पोधिराज मौजूद रहीं। वहीं सेंट मैरी स्कूल में एम. एस बिट्टा और प्रधानाचार्या सीमा गुप्ता ने छात्रों को संबोधित किया। वहीं एमसी गोपीचंद इंटर कॉलेज, रामईश इंटरनेशनल स्कूल, ईशान इंस्टीट्यूट, रयान स्कूल, होली पब्लिक स्कूल,जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल और दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल,आईटीएस,जीएल बजाज समेत अन्य संस्थानों में भी ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। बिरौंडा स्थित मार्शल संजीव कपूर (सेवानिवृत्त) प्राथमिक विद्यालय में भारत विकास परिषद की गौतमबुद्धनगर शाखा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
देशभक्ति के रंग में रंगे रहे सेक्टर व सोसाइटी निवासी
शहर के सेक्टरों और सोसाइटियों में देशभक्ति का माहौल रहा। आरडब्ल्यूए और स्थानीय निवासियों ने ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, प्रभात फेरी, मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये स्वतंत्रता दिवस मनाया। बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सेक्टर बीटा-2, बीटा-1, पी-3, ईटा-2 स्थित मिगसन विलासा सोसाइटी, डेल्टा-2, डेल्टा-1 ,ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 डी-ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने तिरंगे को सलामी दी।